CG बड़ा एक्शन: डिप्टी डायरेक्टर बर्खास्त, भ्रष्टाचार में सरकार की बड़ी कारवाई...

Update: 2023-05-30 15:30 GMT
CG बड़ा एक्शन: डिप्टी डायरेक्टर बर्खास्त, भ्रष्टाचार में सरकार की बड़ी कारवाई...
  • whatsapp icon

CG Bada Action : रायपुर। भ्रष्टाचार के आरोप में सहायक संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं एवं सहायक शल्यज्ञ पशु चिकित्सा सेवाएं को बर्खास्त कर दिया गया है। इस आशय के आदेश आज पशुधन विकास विभाग की उप सचिव तुलिका का प्रजापति ने जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार ड़ीएस ध्रुव सहायक संचालक पशु चिकित्साएं सेवाएं गरियाबंद व डॉक्टर पीएल सरल पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कांकेर को सेवा से बर्खास्त किया गया है।


डॉक्टर डीएस ध्रुव व डॉक्टर पीएल सरल के ऊपर सन 2012 में कांकेर में पदस्थ रहने के दौरान आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो कार्यालय में अपराध क्रमांक 21/2012 धारा 420,419, 467,468,471, 120 बी एवं धारा 120 (बी), 13 (1) सी, 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का अपराध दर्ज किया गया था। जिसमे उन्हें अदालत से तीन-तीन वर्ष सश्रम कारावास व 1-1 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया था। जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के बाद दोनों को पशुधन विकास विभाग ने बर्खास्त कर दिया है।



Full View

Tags:    

Similar News