ACS to CM Rajasthan IAS Shikhar Agrwal: आईएएस शिखर अग्रवाल को बनाया गया CM भजन लाल के सचिवालय का बॉस, ACS टू सीएम बनाए गए

ACS to CM Rajasthan IAS Shikhar Agrwal: करीब डेढ़ महीने से चले आ रहे कायासो और अटकलों के बाद राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय के बॉस की नियुक्ति कर दी।

Update: 2024-02-03 07:32 GMT

ACS to CM Rajasthan IAS Shikhar Agrwal: जयपुर। आईएएस शिखर अग्रवाल को मुख्यमंत्री भजन लाल का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। कल देर रात सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। आईएएस शिखर अग्रवाल 1993 बैच के आईएएस हैं। वह अभी अतिरिक्त मुख्य सचिव रैंक के अफसर हैं। वे अब मुख्यमंत्री भजनलाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव होंगे। 2 फरवरी की देर रात आदेश जारी हुआ।

इसी के साथ ही संयुक्त सचिव के पद पर राज्य प्रशासनिक सेवा के विवेक कुमार और जसवंत सिंह को नियुक्त किया गया है। साथ ही दो संयुक्त सचिव और एक उपसचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

बता दे कि कुछ दिनों के लिए मुख्यमंत्री का कार्यवाहक प्रमुख सचिव टी रविकांत को नियुक्त किया गया था। अब डेढ़ माह बाद स्थाई नियुक्ति की गई हैं। पहले गुजरात कैडर के आईएएस जेपी गुप्ता को यह पद मिलने की चर्चा थी।

जेपी गुप्ता डेपुटेशन पर राजस्थान आए हैं पर उन्हें पछाड़ते हुए शिखर अग्रवाल ने अपनी जगह बनाई शिखर अग्रवाल फिलहाल वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में पदस्थ हैं। वसुंधरा राजे सरकार में वे कई अच्छी पोस्टिंग में रहे। पर गहलोत सरकार ने उन्हें लूप लाइन में डाल रखा था।


Full View


Tags:    

Similar News