आईएएस ट्रांसफर: एक साथ 45 IAS का तबादला, कई विभागों के सचिव बदले, देखिये पूरी लिस्ट
Telangana IAS Transfer: तेलंगाना में 45 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. कई विभाग में नए सेक्रेटरी की तैनाती की गयी है. पंचायत राज डिपार्टमेंट, फाइनेंस डिपार्टमेंट, डिजास्टर मैनेजमेंट और रेवेन्यू , IT और इंडस्ट्रीज़ डिपार्टमेंट के सचिव बदले गए हैं.
फोटो- NPG
Telangana IAS Transfer: 26 फरवरी 2026, देश के अलग - अलग राज्यों में लगातार प्रशासनिक फेरबदल किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में तेलंगाना में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला हुआ है. एक साथ 45 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है.
तबादले को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. जिसके अनुसार कई विभाग में नए सेक्रेटरी की तैनाती की गयी है. पंचायत राज डिपार्टमेंट, फाइनेंस डिपार्टमेंट, डिजास्टर मैनेजमेंट और रेवेन्यू , IT और इंडस्ट्रीज़ डिपार्टमेंट के सचिव बदले गए हैं.
आईएएस संजय कुमार को पंचायत राज डिपार्टमेंट का स्पेशल चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है.
आईएएस श्रीधर को इरिगेशन डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी संभालेंगे.
आईएएस दाना किशोर को डिजास्टर मैनेजमेंट और रेवेन्यू का स्पेशल चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है.
आईएएस गौरव उप्पल को फाइनेंस डिपार्टमेंट का सेक्रेटरी बनाया गया है.
आईएएस एन. श्रीधर को IT और इंडस्ट्रीज़ डिपार्टमेंट का प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है.
आईएएस चित्रा मिश्रा को करीमनगर का कलेक्टर बनाया गया है.
किस आईएएस को क्या जिम्मेदारी मिली
कैसे होता है आईएएस का तबादला
आईएएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि सामान्य प्रशासन विभाग याने जीएडी से नोटशीट चलती है. जीएडी सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईएएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए जीएडी में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.