BSF जवान ने खुद को मारी गोली….नक्सल आपरेशन में लगे जवान ने सर्चिंग से लौटकर उठाया खौफनाक कदम…

Update: 2020-06-06 05:49 GMT

पखांजुर 6 जून 2020। एक BSF जवान ने खुद को गोली मार ली। घटना तड़के 4 बजे की बताई जा रही है। जवान का नाम सुरेश कुमार है, जो BSF की 157वीं बटालियन में तैनात था।

जानकारी के मुताबिक जवान नक्सल आपरेशन में लगा था, वो आज भी सर्चिंग से लौटा था। कैम्प लौटने के बाद वो कुछ देर के लिए बाहर गया और फिर उसने खुद को गोली मार ली।

हालांकि अभी आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। कैम्प से करीब 50 मीटर की दूरी पर जवान ने अपने ही AK-47 से गोली मार ली। गोली की आवाज़ सुनकर जवान बाहर आये, तो खून से लथपथ सुरेश को देखा, साथी जवानों ने उसे तत्काल कैम्प के अंदर पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गयी। SP एमआर अहिरे ने भी आत्महत्या की पुष्टि की है।

Tags:    

Similar News