Modi Cabinet 3.0: मंत्री तोखन साहू को मिला यह विभाग: कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर के इन विभागों को संभालेंगे

Modi Cabinet 3.0:

Update: 2024-06-10 13:38 GMT

Modi Cabinet 3.0: मोदी कैबिनेट में राज्‍य मंत्री तोखन साहू को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। साहू कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ रहेंगे। खट्टर को ऊर्जा के साथ शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है। नितिन गडकरी को फिर से सड़क परिवहन की जिम्‍मेदारी दी गई है।  राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया है। 

तोखन साहू बिलासपुर संसदीय सीट से पहली बार सांसद चुने गए हैं। उन्‍हें मोदी कैबिनेट में राज्‍य मंत्री बनाया गया है। एक दिन पहले ही उन्‍होंने बाकी मंत्रियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली। बताते चले कि प्रदेश की 11 में से 10 सीट बीजेपी जीती है।  फिलहाल 10 में से केवल एक को मंत्री पद मिला है।  

राष्‍ट्रपति भवन में रविवार को आयोजित भव्‍य समारोह में नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के पद की शपथ ली। मोदी के साथ उनके 71 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। मोदी के साथ शपथ लेने वाले 71 मंत्रियों में 30 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। 5 राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र) और 36 राज्‍य मंत्री बनाए गए हैं। आज शाम को मोदी कैबिनेट 3.0 की पहली बैठक होनी है। इससे पहले मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री और प्रभारी: कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय; परमाणु ऊर्जा विभाग; अंतरिक्ष विभाग; सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे; और अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हैं।

कैबिनेट मंत्री

1. राज नाथ सिंह रक्षा मंत्री।

2. अमित शाह गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री।

3. नितिन जयराम गडकरी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री।

4. जगत प्रकाश नड्डा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री; और रसायन और उर्वरक मंत्री।

5. शिवराज सिंह चौहान कृषि और किसान कल्याण मंत्री; और ग्रामीण विकास मंत्री।

6. निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री; और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री।

7. डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर विदेश मंत्री।

8. मनोहर लाल आवास और शहरी मामलों के मंत्री; और बिजली मंत्री।

9. एच. डी. कुमारस्वामी भारी उद्योग मंत्री; और इस्पात मंत्री।

10. पीयूष गोयल वाणिज्य और उद्योग मंत्री।

11. धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री।

12. जीतन राम मांझी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री।

13. राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पंचायती राज मंत्री; और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री।

14. सर्बानंद सोनोवाल बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री।

15. डॉ. वीरेंद्र कुमार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री।

16. किंजरापु राममोहन नायडू नागरिक उड्डयन मंत्री।

17. प्रल्हाद जोशी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री; और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री।

18. जुएल ओराम जनजातीय मामलों के मंत्री।

19. गिरिराज सिंह कपड़ा मंत्री।

20. अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री; सूचना और प्रसारण मंत्री; और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री।

21. ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री।

22. भूपेंद्र यादव पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री।

23. गजेंद्र सिंह शेखावत संस्कृति मंत्री; और पर्यटन मंत्री।

24. अन्नपूर्णा देवी महिला और बाल विकास मंत्री

25. किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री; और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री।

26. हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री

27. डॉ. मनसुख मंडाविया श्रम और रोजगार मंत्री; और युवा मामले और खेल मंत्री।

28. जी. किशन रेड्डी कोयला मंत्री; और खान मंत्री।

29. चिराग पासवान खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री।

30. सी.आर. पाटिल जल शक्ति मंत्री।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1. राव इंद्रजीत सिंह सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री।

2. डॉ. जितेंद्र सिंह विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री; कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री; परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री; और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री।

3. अर्जुन राम मेघवाल कानून और न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री।

4. जाधव प्रतापराव गणपतराव आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री।

5. जयंत चौधरी कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री।

राज्य मंत्री

1. जितिन प्रसाद वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री।

2. श्रीपद येसो नाइक ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री; और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री।

3. पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री।

4. कृष्ण पाल सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।

5. रामदास अठावले सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।

6. राम नाथ ठाकुर कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री।

7. नित्यानंद राय गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

8. अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री।

9. वी. सोमन्ना जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री।

10. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री।

11. प्रो. एस. पी. सिंह बघेल मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री।

12. शोभा करंदलाजे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री।

13. कीर्तिवर्धन सिंह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री।

14. बी. एल. वर्मा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।

15. शांतनु ठाकुर बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री।

16. सुरेश गोपी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री।

17. डॉ. एल. मुरुगन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री।

18. अजय टम्टा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री।

19. बंदी संजय कुमार गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री।

20. कमलेश पासवान ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री।

21. भागीरथ चौधरी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री।

22. सतीश चंद्र दुबे कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा खान मंत्रालय में राज्य मंत्री।

23. संजय सेठ रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री।

24. रवनीत सिंह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री।

25. दुर्गादास उइके जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री।

26. रक्षा निखिल खडसे युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री।

27. सुकांत मजूमदार शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री; और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री।

28. सावित्री ठाकुर महिला और बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री।

29. तोखन साहू आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री।

30. राज भूषण चौधरी जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री।

31. भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; और इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री।

32. हर्ष मल्होत्रा कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री; और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री।

33. निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री।

34. मुरलीधर मोहोल सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री; और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री।

35. जॉर्ज कुरियन अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री; और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री।

36. पबित्रा मार्गेरिटा विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री; और वस्त्र मंत्रालय में राज्य मंत्री।

कैबिनेट मंत्री- राजनाथ सिंह ,अमित शाह ,नितिन जयराम गडकरी, जगत प्रकाश नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर, मनोहर लाल, एच. डी. कुमारस्वामी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, जीतन राम मांझी, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, सर्बानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, किंजरापु राममोहन नायडू, प्रल्हाद जोशी, जुएल ओराम, गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, डॉ. मनसुख मंडाविया, जी. किशन रेड्डी, चिराग पासवान, सी. आर. पाटिल

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) - राव इंद्रजीत सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, जाधव प्रतापराव गणपतराव, जयंत चौधरी

राज्य मंत्री- जितिन प्रसाद, श्रीपद येसो नाइक, पंकज चौधरी, कृष्ण पाल, रामदास अठावले, राम नाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी. सोमन्ना, डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी, प्रो. एस. पी. सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, कीर्तिवर्धन सिंह, बी. एल. वर्मा, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, डॉ. एल. मुरुगन, अजय टम्टा, बंदी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश चंद्र दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह, दुर्गादास उइके, रक्षा निखिल खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, तोखन साहू, राज भूषण चौधरी, भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा, हर्ष मल्होत्रा, निमुबेन जयंतीभाई बांभनिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गेरिटा

पंच से केंद्रीय मंत्री तक ऐसा सफर रहा तोखन साहू का, जानिए उनके बारे में सब कुछ

भाजपा तोखन साहू बिलासपुर से सांसद चुने गए हैं। 2019 में बिलासपुर सीट से सांसद चुने गए सीएम अरुण साव प्रदेश सरकार में डिप्‍टी सीएम है। तोखन साहू लोरमी विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके हैं। डिंडौरी, जिला मुंगेली में 15 अक्टूबर 1969 को हुआ है। उन्होंने एम. कॉम तक की शिक्षा ग्रहण की है। उनका विवाह लीलावती साहू से हुआ है। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। उनका राजनैतिक जीवन 1994 से शुरू हुआ है। वे 1994 में लोरमी ब्लॉक के सुरजपुरा गांव के निर्विरोध पंच बने। 30 जनवरी 2005 को जनपद सदस्य ब्लॉक लोरमी क्षेत्र क्रमांक–18 फुलवारीकला बने। 3 फ़रवरी 2010 को महिला आरक्षण के चलते अपनी लीलावती साहू को जनपद सदस्य फिर 19 फ़रवरी 2010 को अध्यक्ष जनपद पंचायत लोरमी बनाया। विस्‍तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:    

Similar News