Chhattisgarh News: 21 को छत्‍तीसगढ़ बंद: प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष ने किया ऐलान, जानिये.. क्‍या है मामला

Chhattisgarh News:

Update: 2024-09-19 13:23 GMT

Chhattisgarh News: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने 21 सितंबर को छत्‍तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज ने यह घोषणा कवर्धा में प्रेसकांफ्रेंस को संबोधित करते हुए की।

दीपक बैज आज लोहारीडीह गांव गए थे। घटना स्थल से लौटने के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कवर्धा में प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान उन्‍होंने प्रदेश सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप लगाए। गृहमंत्री के जिले में घटना होने के चलते गृहमंत्री को बर्खास्त करने मुख्यमंत्री से की मांग। दोनों नेताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई है, 21 सितंबर शनिवार को प्रदेश बंद का आह्वान किया। कांग्रेस ने घटना की जांच हाईकोर्ट के सीटिंग जज ने करने की मांग की है। कचरू साहू का दोबारा पोस्टमार्टम करने की मांग प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की है।


Tags:    

Similar News