ब्रेकिंग PSC में पद बढ़े: अब 15 डिप्टी कलेक्टर और 30 DSP पदों के लिए होगी परीक्षा….224 पदों से बढ़कर 242 पदों के लिए अब होगी परीक्षा… .नायब तहसीलदार और सहकारिता इंस्पेक्टर के सबसे ज्यादा पद……..देखिये पूरा विवरण

Update: 2020-02-03 18:32 GMT
ब्रेकिंग PSC में पद बढ़े: अब 15 डिप्टी कलेक्टर और 30 DSP पदों के लिए होगी परीक्षा….224 पदों से बढ़कर 242 पदों के लिए अब होगी परीक्षा… .नायब तहसीलदार और सहकारिता इंस्पेक्टर के सबसे ज्यादा पद……..देखिये पूरा विवरण
  • whatsapp icon

रायपुर 4 फरवरी 2020। पीएससी-2019 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए GOOD न्यूज है। PSC ने रिक्तियों की संख्या बढ़ा दी है। पहले 224 पदों पर परीक्षा होने वाली थी, लेकिन अब ये परीक्षा 242 पदों के लिए ली जायेगी। 9 फरवरी को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के ठीक पहले ये खुशखबरी को आयोग की तरफ से मिली है।

रिक्तियों की नयी अधिसूचना छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी कर दी है। अब आयोग 15 डिप्टी कलेक्टर और 30 DSP सहित अन्य शीर्ष पदों के लिए परीक्षा होगा। डिप्टी कलेक्टर के 15 पद में से 7 पद सामान्य वर्ग के लोगों के लिए होगा, वहीं 2 सामान्य पद महिलाओं के लिए रिजर्व होंगे।

 

DSP के 30 पदों में से 5 पद बैकलॉग के लिए भरे जाएंगे। 10 पद सामान्य वर्ग के लिए होगा, वही 3 पद महिलाओं के लिए रिजर्व होगा। वित्त सेवा के अफसर के 11 पद होंगे, जबकि फ़ूड ऑफिसर के सिर्फ एक पद होंगे।

इस बार सबसे ज्यादा पद नायब तहसीलदार और सहकारिता निरीक्षक के है, जिनके 30-30 पद हैं। वही जनपद CEO और सहायक भू अभिलेख के 19-19 पद रखे गए है।

 

 

पूरा विवरण रिक्तियों का देखें….

Similar News