ब्रेकिंग : प्रमोद दुबे होंगे रायपुर नगर निगम के नये सभापति…. पार्टी ने सभापति के नाम का भी किया ऐलान….मेयर की ही तरह सभापति का भी एक ही भरा जायेगा नामांकन

Update: 2020-01-06 07:58 GMT

रायपुर 6 जनवरी 2020। महापौर प्रमोद दुबे अब रायपुर नगर निगम के नये सभापति होंगे। पार्टी ने प्रमोद दुबे को सभापति प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने तय किया है कि सभापति पद के लिए एक ही प्रत्याशी का नामांकन दाखिल होगा। इससे पहले एजाज ढेबर को पार्टी ने महापौर प्रत्याशी बनाया था।

प्रमोद दुबे के नाम को लेकर पहले से ही चर्चा चल रही थी। प्रमोद दुबे काफी अनुभवी हैं और संगठन के पसंदीदा चेहरे रहे हैं। प्रमोद दुबे के समन्वय बनाकर चलने की क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें सभापति बनाया है।

इससे पहले महापौर के रूप में भी उनका कार्यकाल शानदार रहा है, लिहाजा पार्टी ने उन्हें ये अब नयी जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री भूपेस बघेल के भी काफी पसंदीदा चेहरे प्रमोद दुबे रहे हैं।

Tags:    

Similar News