शिक्षकों की ब्रेकिंग खबर : कोरोना ड्यूटी में लगे शिक्षकों का अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से खत्म…. जारी हुआ आदेश, कोरोना काल में अलग-अलग जगहों पर लगी थी शिक्षकों की ड्यूटी
गौरेला-पेंड्रा-मरवारी 11 अगस्त 2021। शिक्षकों से जुड़ी एक बड़ी खबर है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति खत्म कर दी गयी है। कलेक्टर ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला के संयुक्त कलेक्टर ने आदेश दिया है कि कोरोना की वजह से जिन-जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगायी गयी थी, उनका अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से खत्म किया जाता है।
दरअसल कोरोना की वजह से जिले में कर्ई शिक्षकों को कोरोना ड्यूटी में सर्वें, वेक्सीनेशन, कोविड हास्पीटल और कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगायी गयी थी। संयुक्त कलेक्टर ने निर्देश दिया है कि जिला स्तर, तहसील स्तर, ब्लाक स्तर पर अलग-अलग क्षेत्र में कार्य संपादन के लिए व्याख्याता/शिक्षक/सहायक शिक्षकों की ड्यूटी लगायी गयी थी। कोरोना संक्रमण दर कम होने एवं शैक्षणिक कार्य प्रारंभ किये जाने हेतु “समस्त व्याख्याता/शिक्षक/सहायक शिक्षकों को उनके मूल संस्था में उपस्थित होने के लिए आदेशित किया जाता है।
आपको बता दें कि कोरोना की वजह से 16 महीने बाद 2 अगस्त से प्रदेश में स्कूलों को खोलने का आदेश जारी किया गया है। कई स्कूलों में शिक्षकों के अटैचमेंट की वजह से पढ़ाई बाधित हो रही थी। लिहाजा बच्चों की पढ़ाई को लेकर संयुक्त कलेक्टर ने ये आदेश जारी किया है। संयुक्त कलेक्टर ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया है।