ब्रेकिंग : विधायक के बॉडीगार्ड ने खुद को मारी गोली…. AK-47 से किया फायर, मौके पर ही मौत…. विधायक के बंगले में था तैनात

Update: 2020-01-04 05:33 GMT

दंतेवाड़ा 4 जनवरी 2020। दंतेवाड़ा से एक बड़ी खबर आ रही है। विधायक देवती कर्मा के बॉडीगार्ड ने खुद को गोली मार ली है। घटना देर रात की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक PSO ने AK47 से गोली मारी है, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गयी है। देवती कर्मा का ये पीएसओ काफी दिनों से विधाय़क की सुरक्षा के लिए तैनात था। घटना की वजह प्रथम दृष्टया परिवारिक तनाव माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक PSO का नाम आसोराम कश्यप है, जो छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स का जवान था। साथी PSO के मुताबिक आसोराम कुछ दिनों से काफी तनाव में था, कल भी बंगला ड्यूटी के दौरान भी काफी तनाव में था, इस दौरान परिवार के लोगों से उसने फोन पर बात भी की। रात करीब 12 बजकर 55 मिनट पर उसने खुद को गोली मार ली।

फोन पर बात करने के बाद वो कुछ देर इधर-उधर टहलता रहा और फिर AK-47 से सीने में रखकर गोली मार ली। उसने एक ही गोली चलायी, जो उसकी दाहिनी छाती में लगा, जिसके बाद वो वहीं गिर पड़ा। जवान का पोस्टमार्टम दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Tags:    

Similar News