ब्रेकिंग : CM भूपेश का बड़ा ऐलान…..असंगठित मजदूरों को हादसे पर राज्य सरकार देगी बड़ी सहायता राशि… नये साल का जश्न मुख्यमंत्री ने मजदूरों के बीच मनाया

Update: 2020-01-01 07:09 GMT

रायपुर 1 जनवरी 2020। नये साल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान किया है। असंगठित मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री 1 लाख व 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मजदूरों के बीच नया साल मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 35 लाख असंगठित मजदूर प्रदेश में हैं। निर्माण श्रमिक दिव्यांग कोष की स्थापना का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐलान किया।

काम के दौरान अगर कोई मजदूर हादसे का शिकार हो जाता है, जिसमें उसकी अगर मौत हो जाती है, तो राज्य सरकार की तरफ से परिजन को 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जायेगी, वहीं अपंगता की स्थिति में राज्य सरकार मजदूर को 50 हजार रुपये की सहायता राशी देगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मजदूरों के बीच नये साल मनाने गांधी मैदान के चाउड़ी पहुंचे थे। इस दौरान मजदूरों के बीच उन्होंने मिठाई और कंबल का वितरण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उसके बाद गांधी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा में भी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।

Tags:    

Similar News