ब्रेकिंग : रात 9 बजे कैबिनेट सिकरेट्री लेंगे सभी चीफ सिकरेट्री की VC…….31 तक बढ़ाये गये लॉकडाउन के प्रारूप की दी जायेगी जानकारी.

Update: 2020-05-17 13:16 GMT

रायपुर 17 मई 2020। देश में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। कैबिनेट सिकरेट्री राजीव गौबा देश के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत करेंगे। रात 9 बजे होने वाली इस बैठक में केंद्र सरकार के फैसले की जानकारी और राज्यों की तैयारी पर चर्चा की जायेगी।

इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री ने गृहमंत्री, गृह सचिव, पीएमओ के अधिकारी और कैबिनेट सिकरेट्री के साथ एक बैठक की थी। दो घंटे चली इस बैठक में लॉकडाउन के चौथे चरण का खाका तैयार कर लिया गया है। आज वीडियो कांफ्रेंसिंग में इसे राज्यों के साथ साझा किया जायेगा।

आपको बता दें कि देश में लॉकडाउन का चौथा चरण 18 मई से शुरू होने वाला है, इससे पहले आज लॉकडाउन के तीसरे चरण का आज समापन हो रहा है।देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन-4 में ज्यादातर अधिकार राज्यों को दिए गए हैं। केंद्रीय सूची में आने वाले विषयों पर केंद्र सरकार अलग से विस्तृत गाइडलाइन जारी करेगी।

Tags:    

Similar News