कोरोना से BJP नेता की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत… साँस लेने में हो रही थी दिक्कत…अस्पताल में चल रहा था इलाज

Update: 2020-09-15 09:15 GMT

रायपुर 15 सितंबर 2020। राजधानी में बीजेपी के पूर्व पार्षद की कोरोना से मौत हो गयी है। पूर्व पार्षद का नाम मनोज प्रजापति था। मनोज प्रजापति शंकर नगर वार्ड के पूर्व पार्षद थे। वर्तमान में वों बीजेपी के रायपुर के जिला उपाध्यक्ष भी थे।
बता दें मनोज प्रजापति की कुछ दिनों पहले अचानक तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। रिपोर्ट में मनोज प्रजापति कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उनका वीवाय हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा था। यहां पर उनकी तबीयत गंभीर होने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। आज इनकी मौत हो गयी।
इस दुखद खबर के बाद बीजेपी सहित अन्य पार्टियों में भी शोक की लहर है।

Tags:    

Similar News