बिलासपुर- राजनांदगांव में कोरोना के मरीज बढ़े….. देखिये आज क्या है कोरोना का हाल… देखिये कहां कितने मरीज, कितनी हुई मौत

Update: 2021-03-04 11:11 GMT

रायपुर 4 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में आज 235 नये कोरोना केस मिले हैं। प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या 3.13 लाख से पार हो गया है। कुल डिस्चार्ज 185 मरीज हुए हैं, वहीं तीन लोगों की मौत भी हुई है। प्रदेश में कुल एक्टिव केस 2990 हैं।

रायपुर में 67 नये कोरोना मरीज मिले हैं, वहीं दुर्ग में 30, राजनांदगांव में 16, बलौदाबाजार में 10, बिलासपुर में 35, रायगढ़ में 11, जशपुर में 13 नये मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र सीमा से सटे राजनांदगांव में मरीज बढ़े हैं, तो वहीं बिलासपुर में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ गयी है।

 

Tags:    

Similar News