Samastipur Homeguard Love Story : प्यार हुआ, इकरार हुआ..फिर मंदिर में बवाल, इंस्टाग्राम के प्यार ने होमगार्ड जवान के उड़ाए होश

Samastipur Homeguard Love Story : सोशल मिडिया इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार समस्तीपुर के एक होमगार्ड जवान के लिए जी का जंजाल बन गया। बेगूसराय के मंदिर में जब उसने शादी से मना किया, तो वहां बखेड़ा खड़ा हो गया। आखिरकार पुलिस के पहरे में उसे फेरे लेने ही पड़े। अब जवान का कहना है कि उसे साज़िश करके फंसाया गया है, लेकिन लड़की इसे अपने प्यार की जीत मान रहीं हैं|

Update: 2026-02-04 12:37 GMT

Samastipur Homeguard Love Story : प्यार हुआ, इकरार हुआ..फिर मंदिर में बवाल, इंस्टाग्राम के प्यार ने होमगार्ड जवान के उड़ाए होश

Samastipur Homeguard Love Story : समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक युवक से जुड़ा है, जिसका हाल ही में होमगार्ड में चयन हुआ है. और उसकी समस्तीपुर में ट्रेनिंग चल रही है. इस दौरान उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए बेगूसराय जिले की एक लड़की से हुई. शुरुआत में चैटिंग और बातचीत तक सीमित यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदला. दोनों के बीच लगातार संपर्क, मिलने-जुलने का सिलसिला चलता रहा. मिली जानकारी के अनुसार युवती अपने पारिवारिक हालात के कारण पहले से ही परेशान थी, उसकी मां की मौत हो चुकी है और पिता दिल्ली में मजदूरी करता है. वह बेगूसराय में अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी| 

मिलने पहुंचे और मंदिर में हो गई शादी

मिली जानकारी के मुताबिक, एक सप्ताह पहले लड़की अपने मौसी के घर से निकलकर लड़के के पास पहुंच गई. दोनों कई दिनों तक साथ  रहे और शादी को लेकर बातचीत की. युवती ने बताया कि युवक ने शादी का वादा किया था और इसी आधार पर उसे मंदिर बुलाया गया. लेकिन बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र स्थित महेंद्रगंज काली मंदिर पहुंचने के बाद मामला ही बदल गया. मंदिर में युवक ने शादी करने से मना कर दिया, जिसके बाद वहां बवाल मच गया. फिर यह मामला गाँव ले लोगो लोगों और पुलिस तक पहुंच गया. पुलिस की मौजूदगी में बहुत देर तक ड्रामा चला. फिर आखरी में दोनों की मंदिर में शादी कराई गई| 

शादी से मना कर रहा था लड़का 

पूरे घटना को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि दोनों अपनी मर्जी से रिश्ते में थे और लंबे समय से एक-दूसरे से मिलने-जुलने के कारण परिवार और समाज के दबाव में शादी कराई गई. वहीं, युवती ने कहा कि शादी से इनकार करने पर उसे मजबूरी में पुलिस की मदद लेनी पड़ी. युवक राकेश कुमार की उम्र करीब 26 साल है, जबकि युवती की उम्र लगभग 18 साल है. यह मामला अब काफी चर्चा में है. होमगार्ड में चयन की खुशी अचानक विवाद और जबरन शादी के आरोपों में बदल जाना, इस पूरे मामले को और भी सनसनीखेज बना देता है|

लड़का-लड़की ने क्या कहा

समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर के रहने वाले होमगार्ड जवान राकेश ने कहा कि शादी से हमें आपत्ति है, उसने कहा कि जबरदस्ती मेरी शादी करवा दी गई हैं. उन्होंने कहा कि यह सब लड़की और उसके के गांव वालो की चाल है. उन्होंने कहा कि जबरदस्ती की इस शादी से वे खुश नहीं हैं. वही  लड़की मौसम कुमारी ने कहा कि लड़के को मैं इससे पहले भी मिलने के लिए बुला चुकी हूं. जम हम दोनों रिलेशनशिप में हैं तो शादी से कैसे इनकार हो सकता है. अब शादी हो गई हैं और मैं बहुत खुश हू ये मेरे प्यार की जीत हैं| 

Tags:    

Similar News