Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana : महिलाओं के लिए खुशखबरी : अपना बिजनेस शुरू करने सरकार दे रही है 2 लाख, जानें कैसे मिलेंगी 5 किश्तें...

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana : बिहार सरकार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दे रही है. यह राशि बैंक खाते में नहीं बल्कि पांच चरणों और कड़ी शर्तों के साथ किश्तों में दी जाएगी, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सफल उद्यमी बनाना है. इस लाभ का फायदा उठाने के लिए महिलाओं को बिजनेस ट्रेनिंग से लेकर नियमित बचत और मुनाफे का प्रमाण देना अनिवार्य होगा.

Update: 2026-02-09 09:20 GMT

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana : महिलाओं के लिए खुशखबरी : अपना बिजनेस शुरू करने सरकार दे रही है 2 लाख, जानें कैसे मिलेंगी 5 किश्तें...

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana : पटना : बिहार सरकार ने राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खजाना खोल दिया है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को खुद का काम शुरू करने के लिए कुल 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है. हालांकि यह पैसा एक बार में नहीं, बल्कि पांच अलग-अलग चरणों में कड़ी शर्तों के साथ मिलेगा. सरकार का मकसद सिर्फ आर्थिक मदद देना नहीं, बल्कि महिलाओं को बिजनेस की बारीकियां और दाव-पेज सिखाना भी है.

 हिसाब देना है जरूरी

योजना की शुरुआत में पहली क़िस्त के रूप में 10 हजार रुपये दिए जा चुके हैं. अब दूसरे चरण में 20 हजार रुपये मिलेंगे, लेकिन शर्त यह है कि आपको पहली किश्त कहां खर्च की, इसका पूरा हिसाब देना होगा. साथ ही स्वयं सहायता समूह की बैठकों में शामिल होना और बिजनेस की एक साफ योजना बताना भी अनिवार्य होगा.

 ट्रेनिंग और इंश्योरेंस पर फोकस

तीसरे चरण में सरकार 40 हजार रुपये की मदद देगी. इसके लिए महिलाओं को जीविका के जरिए बिजनेस की ट्रेनिंग लेनी होगी. साथ ही कम से कम एक अन्य व्यक्ति को रोजगार देना और अपने बिजनेस की संपत्ति का बीमा कराना भी जरूरी कर दिया गया है. पिछले 6 महीने में कितना बचत हुआ कर्ज की तय समय पर वापसी और बैंक खाते में 3 महीने की बचत भी शर्त में शामिल हैं.

मुनाफे का सबूत दिखाना होगा

चौथे चरण में सबसे बड़ी रकम यानी 80 हजार रुपये मिलेंगे. यह पैसा तभी मिलेगा जब महिला का बिजनेस कम से कम तीन महीने से लगातार मुनाफे में चल रहा हो. इसके अलावा बैंक या पोस्ट ऑफिस के खाते में हर महीने 1 हजार रुपये की बचत और बिजनेस से जुड़ी स्थायी संपत्ति बनाना भी जरूरी शर्तों में शामिल है.

ब्रांडिंग और बाजार से जुड़ाव

आखिरी चरण में 60 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी. इसके लिए महिला को अपने उत्पाद की ब्रांडिंग और मार्केटिंग की पूरी प्लानिंग दिखानी होगी. शर्त यह भी है कि महिला की मासिक आय कम से कम 8 हजार रुपये होनी चाहिए और उसके बिजनेस का सामान स्थानीय या क्षेत्रीय बाजार में बिकना चाहिए.

Tags:    

Similar News