Maithili Thakur: सुरों से बैलेट तक ‘अइगिरी नंदिनी’ गाने वाली बिहार की बिटिया मैथिली ठाकुर ने दी राजनीति के मंच पर दस्तक, जानिए उनकी कम्प्लीट बिवग्राफी | NPG Exclusive

Maithili Thakur News: जानिए मैथिली ठाकुर की उम्र, नेट वर्थ, हिट भजन Aigiri Nandini और “Shankar Teri Jata Se”, और क्यों बिहार चुनाव में है चर्चा।

Update: 2025-10-07 11:21 GMT

Singer Maithili Thakur News: NPG News Exclusive: कभी अपने सुरों से भक्ति में डुबो देने वाली आवाज़, आज बिहार की सियासत में में धूम मचने को को तैयार है। हम बात कर रहे हैं मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) की, जो अब तक अइगिरी नंदिनी (Aigiri Nandini) और शंकर तेरी जटा से (Shankar Teri Jata Se) जैसे भजनों से पहचानी जाती थीं, लेकिन अब उनका नाम बिहार चुनाव 2025 (Maithili Thakur Election) की चर्चाओं में गूंज रहा है।

कौन हैं मैथिली ठाकुर? (Who is Maithili Thakur)

जन्म: 25 जुलाई 2000
उम्र (Maithili Thakur Age): 25 वर्ष
जन्मस्थान: बेनीपट्टी, मधुबनी (बिहार)
पिता: रमेश ठाकुर (संगीत शिक्षक)
मां: भारती ठाकुर (गृहिणी)
संगीत घराने से आने वाली मैथिली ने बचपन से ही सुरों के साथ दोस्ती कर ली थी। महज 13 साल की उम्र में उन्होंने टीवी के पॉपुलर शो ‘राइजिंग स्टार’ में भाग लिया, जहां से उनकी पहचान देशभर में फैली। वो अपने भाइयों ऋषभ ठाकुर और अयाची ठाकुर के साथ YouTube पर भजन और लोकगीत गाती हैं। उनका YouTube चैनल आज 5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर पार कर चुका है।

Full View

मैथिली ठाकुर जी जीवनी (Maithili Thakur Biography)

नाम मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur)
उम्र: (Age) 25 वर्ष जन्मस्थान: मधुबनी, बिहार जन्मदिन: 25 जुलाई 2000 पेशा: गायिका, परफॉर्मर, सोशल मीडिया आर्टिस्ट भाई: ऋषभ ठाकुर, अयाची ठाकुर Net Worth: 7–8 करोड़ (Estimated)
शादी: अविवाहित लोकप्रिय गाने: Aigiri Nandini, Shankar Teri Jata Se, Bhaja Govindam राजनीतिक: BJP से संभावित उम्मीदवार, बिहार चुनाव 2025

भक्ति की दुनिया में मैथिली का जलवा

अगर आपने कभी अइगिरी नंदिनी (Aigiri Nandini), शंकर तेरी जटा से (Shankar Teri Jata Se) या रघुपति राघव राजा राम जैसे भजन सुने हैं, तो उनमें मैथिली की आवाज़ आपको एक अलग शांति का एहसास कराती है। उनके Maithili Thakur Bhajan और Maithili Thakur Ke Bhajan सोशल मीडिया पर करोड़ों व्यूज बटोर चुके हैं। लोग कहते हैं उनकी आवाज़ में भक्ति और मिठास दोनों का संगम है। शंकर तेरी जटा से टपके गंगा जल...यह भजन सुनकर कई लोग आज भी ‘मेडिटेशन’ जैसा सुकून महसूस करते हैं।

लोकगीत से लेकर लिरिकल भजन तक हर जॉनर में माहिर

मैथिली के गानों में मैथिली, भोजपुरी, हिंदी और संस्कृत का मेल देखने को मिलता है। उनके गानों की खासियत है लोक की आत्मा और शास्त्रीयता का संगम है।

मैथिली के हिट सॉन्ग्स 

Aigiri Nandini – 82M Views
Shankar Teri Jata Se – 5.7 M Views
Bhaja Govindam – 12M Views
Raghupati Raghav Raja Ram – 9M Views

Full View

Full View


Full View


Maithili Thakur Husband Name – क्या शादी हो चुकी है?

बहुत से लोग सोशल मीडिया पर Maithili Thakur Husband Name सर्च करते हैं, लेकिन साफ़ कर दें मैथिली ठाकुर की अभी शादी नहीं हुई है। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कहा था, मेरा पूरा ध्यान फिलहाल संगीत और सेवा पर है, शादी बाद की बात है।

Maithili Thakur Net Worth कितनी कमाई करती हैं?

मैथिली ठाकुर की एस्टिमेटेड नेट वर्थ (Net Worth) करीब ₹7–8 करोड़ रुपये है। उनकी आय YouTube, लाइव कॉन्सर्ट, म्यूज़िक राइट्स और brand collaborations से आती है। एक बड़े स्टेज शो के लिए उन्हें 3–5 लाख तक का फीस मिलता है।

मैथिली ठाकुर Election News सियासत में क्यों है चर्चा?

हाल ही में मैथिली ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की। उनकी मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इसके बाद अटकलें तेज हो गईं कि वे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) में BJP टिकट पर उतर सकती हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है मिथिलांचल में मैथिली की लोकप्रियता बहुत गहरी है। अगर वो चुनाव लड़ती हैं, तो बीजेपी के लिए महिला और युवा वोटरों में बड़ा असर पड़ेगा।

संगीत से राजनीति तक एक नई यात्रा

मैथिली ने हाल ही में X (Twitter) पर लिखा था जो लोग बिहार के लिए बड़े सपने देखते हैं, उनके साथ हर बातचीत मुझे दूरदृष्टि और सेवा की शक्ति की याद दिलाती है। लोगों ने इस ट्वीट को उनके राजनीतिक संकेत के रूप में लिया। कई यूज़र्स ने लिखा बिहार की बेटी अब बिहार की आवाज़ बने।

भक्ति और सरलता मैथिली की पहचान

मैथिली ठाकुर न केवल एक गायिका हैं, बल्कि एक कल्चरल आइकॉन (Cultural Icon) बन चुकी हैं। 2023 में भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने उन्हें बिहार का स्टेट आइकॉन घोषित किया था। 2024 में उन्हें Cultural Ambassador of the Year अवॉर्ड मिला।
लोकप्रिय भजनों की सूची (Maithili Thakur Ke Bhajan List)
Aigiri Nandini – देवी दुर्गा स्तुति
Shankar Teri Jata Se – भगवान शिव पर आधारित
Raghupati Raghav Raja Ram – गांधी भजन
Bhaja Govindam – संस्कृत भक्ति गीत
Payo Ji Maine Ram Ratan Dhan Payo – मीरा भक्ति
मैथिली ठाकुर का मामला सिर्फ “गायिका राजनीति में” नहीं, बल्कि एक नई सांस्कृतिक राजनीति (Cultural Politics) का प्रतीक बनता जा रहा है। भक्ति, लोक, और युवा शक्ति — तीनों की आवाज़ मैथिली के सुरों में मिलती है।
उनकी लोकप्रियता सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोअर्स तक पहुंच चुकी है। YouTube से लेकर Spotify तक,व् मैथिली आज भारत की सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली फीमेल फोक सिंगर हैं।


Tags:    

Similar News