Vishnu Deo Sai: सीएम विष्‍णुदेव साय का कार्यक्रम: आज राजनांदगांव जाएंगे सीएम, जानिए... 15 जून का पूरा कार्यक्रम

Vishnu Deo Sai: मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज शाम को राजनांदगांव जाएंगे। 15 जून को पूरे दिन मुख्‍यमंत्री का क्‍या है कार्यक्रम जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें।

Update: 2024-06-15 06:04 GMT

Vishnu Deo Sai: रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज शाम को राजनांदगांव जिला के दौरे पर रहेंगे। साय शाम करीब सवा 6 बजे रायपुर से राजनांदगांव के लिए कार से रवाना होंगे। वहां पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात करीब सवा 10 बजे राजधानी लौटेंगे।

शाम को राजनांदगांव जाने से पहले सीएम आज मंत्रालय में विभागों के कामकाज की समीक्षा करेंगे। आज सीएम डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा के विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे। सबसे पहले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कामकाज की समीक्षा करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से गृह एवं जेल विभाग की समीक्षा करेंगे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन के कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी।

बताते चले कि सीएम साय 13 जून से लगातार विभागों के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं। पहले दिन उन्‍होंने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, पशुधन विकास, मत्स्य पालन और दुग्ध महासंघ के काम-काज की समीक्षा की। कल (14 जून) को सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की समीक्षा की थी।

समीक्षा बैठकों का यह क्रम लगाता चलेगा। अभी 3 मंत्रियों के विभागों के कामकाज की सीएम साय समीक्षा कर चुके हैं। अभी 8 मंत्रियों के विभागों की समीक्षा बची हुई है। आज गृह विभाग की होने वाली समीक्षा बैठक पर सभी की नजर रहेगा। एक तरफ राज्‍य पुलिस को नक्‍सल मोर्चो पर लगातार सफलता मिल रही है दूसरी तरफ बलौदाबाजार की घटना ने पुलिस और उसके खुफिया तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया है।


Full View


Tags:    

Similar News