Mohan yadav New CM of MP: MP के नये CM का ऐलान, डॉ मोहन यादव बनाये गए मुख्यमंत्री, जानिए उनके बारे में...

Update: 2023-12-11 11:17 GMT
Mohan yadav New CM of MP: MP के नये CM का ऐलान, डॉ मोहन यादव बनाये गए मुख्यमंत्री, जानिए उनके बारे में...
  • whatsapp icon

भोपाल। मध्यप्रदेश में नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया गया है। मोहन यादव को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया है। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाई गई है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते है।उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। इस बार वे तीसरी बार विधायक बने हैं। शिवराज सरकार में मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री रहे। 

जगदीश देवड़ा, राजेश शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर को स्पीकर बनाया गया है।

मोहन यादव को संघ का करीबी बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान ने ही मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव विधायक दल की बैठक में किया गया। मोहन यादव ने माधव विज्ञान महाविद्यालय से पढ़ाई की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री रहे हैं। 1982 में छात्र संघ के सह-सचिव चुने गए थे।

भाजपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य और सिंहस्थ मध्य प्रदेश की केंद्रीय समिति के सदस्य रहे हैं। मध्य प्रदेश विकास प्राधिकरण केप्रमुख, पश्चिम रेलवे बोर्ड में सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे हैं। 2013 और 2018 के बाद 2023 में भी उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट पर चुनाव जीते हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी को 163 सीटों पर जीत हासिल हुई, जबकि कमलनाथ के चेहरे पर लड़ रही कांग्रेस महज 66 सीटों पर सिमट गई। 

मोहन यादव की जीवनी, कौन हैMP के CM मोहन यादव? | Mohan Yadav (Madhya Pradesh CM) Biography Hindi

Mohan Yadav (Madhya Pradesh CM) Biography Hindi Age, Wiki, Wife, Family, Death, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth: मोहन यादव को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया है। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाई गई है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते है।उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। इस बार वे तीसरी बार विधायक बने हैं। शिवराज सरकार में मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री रहे। पढ़ें पूरी खबर...

Tags:    

Similar News