IED Blast: दंतेवाड़ा में ब्‍लॉस्‍ट: बैनर निकाले जा रहे जवान आए चपेट में, 2 घायल, बालबाल बचा टीवी पत्रकार

IED Blast:

Update: 2023-12-02 06:19 GMT
npg breaking news
  • whatsapp icon

IED Blast: दंतेवाड़ा। नक्‍सलियों ने अपने पीएलजीए सप्‍ताह के पहले ही दिन बड़ी साजिश रच दी। सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए नक्‍सलियों आज सुबह आईईडी ब्‍लॉस्‍ट कर दिया। विस्‍फोट की चपेट में आने से 2 जवान घायल हो गए हैं। वहीं, जवानों के साथ चल रहा एक टीवी पत्रकार बालबाल बच गया।

घटना बारसूर थाना क्षेत्र की है। बारसूर पल्‍ली मार्ग पर नक्‍सलियों ने बीती रात बैनर लगा दिया था। इसकी सूचना पर सुरक्षाबल के जवान बैनर हटाने के लिए बारसूर से रवाना हुए। सर्चिंग करते चल रहे जवानों को निशाना बनाते हुए नक्‍सलियों ने आईईडी ब्‍लास्‍ट कर दिया। इस घटना में घायल हुए दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जवानों के साथ एक राष्‍ट्रीय न्‍यूज चैनल का पत्रकार चल रहा था। पत्रकार का नाम रिकेश्‍वर राना बताया जा रहा है। पत्रकार सहित बाकी जवान पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Tags:    

Similar News