CG बारिश अलर्टः आज भी रायपुर, बिलासपुर, राजनांगांव सहित कई जिलों में होगी झमाझम बारिश...मौसम विभाग की चेतावनी

Update: 2023-09-07 07:51 GMT

chhattisgarh, mansoon

रायपुर। बुधवार की रात प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई।बुधवार की शाम को बादल छाए रहे और रात 9 बजे के बाद तेज रफ्तार हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। बरसात और हवा से मौसम रात में सुहावना रहा। 

मौसम विभाग की माने तो आज भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कांकेर, राजनांदगांव, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

रायपुर मौसम विभाग की माने तो मानसून द्रोणिका  बीकानेर, गुना, मंडल, रायपुर, कलिंगपटनम और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण अंदरूनी उड़ीसा और उसके आसपास 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।बिहार, उत्तर पूर्व भारत, सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण गुजरात, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश संभव है।

Full View


Tags:    

Similar News