शिक्षकों की बड़ी खबर : 7 दिन के भीतर 700 परिवारों को मिली अनुकंपा नियुक्ति…..779 प्रकरणों में से 700 को ज्वाइनिंग लेटर जारी….DPI जितेंद्र शुक्ला बोले- बाकी बचे प्रकरणों में 1 सप्ताह के भीतर मिलेगी नियुक्ति

Update: 2021-06-04 06:50 GMT

रायपुर 4 जून 2021। शिक्षा विभाग ने जो उपलब्धियां 7 दिनों में हासिल की, वो आज तक इतिहास में कभी नहीं हुआ था। शिक्षा विभाग ने 7 दिन के भीतर 700 से ज्यादा परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति देकर नया कीर्तिमान रच दिया है। ये संभव हो पाया प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला और DPI जितेंद्र शुक्ला के कुशल नेतृत्व में, दोनों अफसरों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम की अगुवाई में त्वरित गति से अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण का निपटारा कराया।

शिक्षा विभाग में महत एक सप्ताह के भीतर 700 दिवंगत शिक्षक व शिक्षकीय कर्मचारियों के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति दी है। इनमें से कई परिवार तो ऐसे थे, जो सालों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे, कईयों की नियुक्ति में नियमों का अडंगा था, तो कईयों की नियुक्ति में दस्तावेजी पेंच फंसा था, लेकिन सभी प्रकार के प्रकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियुक्ति की राह खोली गयी।

NPG से बात करते हुए डीपीआई जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि….

“कोरोना संकट में शिक्षक परिवार के कई सदस्यों की मृत्यु हो गयी, इससे पहले के भी कुछ प्रकरण थे, जिसमें नियुक्तियां नहीं हो पायी थी, नियमों की जटिलता से कुछ प्रकरण रूके थे, लेकिन कैबिनेट ने अनुकंपा नियुक्ति नियमावली में शिथिलता लेकर विभाग का काम काफी आसान बना लिया, हमने अधिकारियों को त्वरित गति से अनुकंपा नियुक्ति के निपटारे के निर्देश दिये, रेगुलर मानिटरिंग हुई, समय-समय पर दिशा निर्देश पर अधिकारियों को संभाग और जिला स्तर पर दिया गया और परिणाम काफी सुखद आया है, 7 दिन दिन में करीब 700 परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति मिल चुकी है”

जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि ..

“28 मई से 4 जून अर्थात केवल 1 सप्ताह के भीतर ही 779 पात्र आवेदकों के आवेदन आये थे, जिनमें से 700 आवेदकों को नियुक्ति दी जा चुकी है, जबकि बाकी बचे 79 आवेदकों को भी एक सप्ताह के भीतर नियुक्ति दे दी जायेगी। राज्य अनुकंपा नियुक्ति के 518 प्रकरण रिक्त पदों की सीमा निर्धारण के कारण वर्षों से लंबित थे, इसके अलावे कोरोना के कारण विभाग में 411 शिक्षकों के निधन हो जाने के कारण लगभग आसारहीन हो चुके थे, लेकिन मुख्यमंत्री की पहल के बाद अनुकंपा नियुक्ति का रास्ता तैयार हो गया”

विभाग ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर जिस तरह की संवेदनशीलता दिखायी, उसके लिए मंत्री प्रेमसाय सिंह ने विभाग के अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने नव नियुक्त शिक्षक व लिपिक को भी शुभकामनाएं दी है। आपको बता दें कि कोरोना काल में सबसे ज्यादा किसी विभाग में मृत्यु हुई है, तो वो शिक्षा विभाग है।

 

Tags:    

Similar News