बिग ब्रेकिंग: उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड विकास दुबे

Update: 2020-07-09 04:23 GMT

रायपुर, 9 जुलाई 2020। यूपी में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी मोस्ट वांटेड विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे दर्शन के लिए उज्जैन के महाकाल मंदिर आया था। जहां से उसे गिरफ्त में लिया गया है। गिरफ्तार युवक को गैंगस्टर विकास दुबे बताया जा रहा है, जिसे मंदिर के बाहर वहां के सुरक्षा गार्ड ने पकड़ा।

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी पुष्टि कर दी है। आपको बता दें कि विकास दुबे को गिरफ्तार करने 3 थानों की पुलिस ने बिकरू गांव में दबिश दी थी। जहां उसके गैंग ने 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने 3 जुलाई को विकास के मामा प्रेमप्रकाश पांडे और सहयोगी अतुल दुबे का एनकाउंटर कर दिया। मामले में पुलिस ने 20-22 नामजद समेत 60 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। वहीं एसटीएफ ने विकास के करीबी अमर दुबे को मार गिराया है और प्रभात मिश्रा समेत 10 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

Tags:    

Similar News