BCCI कर सकती है IPL के आयोजन में बदलाव, KKR ने दे दी हिदायत..

Update: 2020-06-11 15:20 GMT

नईदिल्ली 11 जून 2020। बीसीसीआई भी इस मामले में टूर्नामेंट को करवाने के प्रयास में जुटी है हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं है। इस बीच आईपीएल की एक फ्रैंचाइज़ी कोलकाता नाईट राइडर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर ने कहा, ‘कोरोना वायरस से प्रभावित कैलेंडर में जगह बनाने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के प्रारूप में किसी भी तरह की ‘छेड़छाड़’ उन्हें स्वीकार्य नहीं होगी।

मैसूर ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि सभी फ्रेंचाइजी चाहती हैं कि यह टूर्नामेंट अपने पूर्ण स्वरूप में आयोजित हो। कोविड-19 महामारी के चलते मार्च में लगे लॉकडाउन के कारण आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब भी चीजें स्पष्ट नहीं हैं कि इसे इस साल आयोजित किया जाएगा या नहीं, लेकिन टी-20 विश्व कप के आयोजन को लेकर चल रही अनिश्चितता के कारण अक्टूबर-नवंबर में एक विंडो बनने की संभावना लग रही है।

मैसूर ने वर्चुअल प्रेस कांफेंस में कहा, ‘एक चीज जो मैं महसूस करता हूं और हम इस बारे में काफी शिद्दत से महसूस करते हैं कि हमें आईपीएल के प्रारूप में कोई छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।’ उन्होंने पश्चिम बंगाल में अम्फान और कोविड-19 राहत कार्य के लिए केकेआर सहायता वाहन लांच करने के मौके पर कहा, ‘इसका प्रारूप काफी विशेष है। मुझे लगता है कि सभी का विचार यही है कि हमें यह टूर्नामेंट पूर्ण प्रारूप में आयोजित करना चाहिए। इसमें उतने ही संख्या के मैच होने चाहिए और सभी खिलाड़ी इसका हिस्सा बनने चाहिए।’

 

Tags:    

Similar News