महिला न्यूज एंकरों के न्यूज पढ़ने पर रोक….सरकारी टीवी चैनल्स से महिला एंकर्स की गयी बर्खास्त….तालिबान ने दिखाना शुरू किया असली रंग
काबुल 18 अगस्त 2021। तालिबान ने टीवी चैनलों में महिला न्यूज एंकरों को बैन कर दिया है। अफगानिस्तान के सरकारी न्यूज चैनलों से महिला एंकबर को बर्खास्त कर दिया गया है। अब अफगानिस्तान में तालिबानी एंकर न्यूज पढ़ेंगे। खदीजा अमीना सरकारी न्यूज चैनल में एंकर थी, उनको भी हटा दिया गया है. एक दिन पहले ही तालिबान ने कहा था कि महिलाओं के हितों की रक्षा होगी. अब तालिबान कह रहा है कि सिर्फ शरीयत कानून के तहत ही महिलाओं को काम करने की इजाजत है. नौकरी से हटाए जाने के बाद अफगान न्यूज एंकर खदीजा अमीना ने कहा, ‘मैं क्या करुंगी, अगली पीढ़ी के पास कुछ काम नहीं होगा. 20 साल में जो कुछ भी हासिल किया, सब चला जाएगा. तालिबान तालिबान है, वो नहीं बदले हैं.’
एक दिन पहले तालिबान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि महिलाओं के हितों की रक्षा होगी। तालिबान अब कह रहा है कि सिर्फ शरीयत कानून के हिसाब से ही महिलाओं को काम करने की इजाजत दी जाएगी।अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद मंगलवार को तालिबान ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। तालिबान के प्रवक्ता प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि अब अफगानिस्तान को मुक्त करा लिया गया है। दावा किया था कि पिछली सरकार में महिलाओं पर कई कड़ी पाबंदियां लगाई गई थी। तालिबान के शासनकाल में अब महिलाओं के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। मुजाहिद के ने कहा कि महिलाओं को इस्लामी कानून के मानदंडों के तहत अधिकार दिए जाएंगे।
अफगानिस्तान में तालिबानी कब्जे के बाद हालात बहुत खराब हैं। अफगान नागरिक सहित कई विदेशी नागरिक देश छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं। भारत, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई अन्य देश अपने-अपने राजनायिक, सैन्य कर्मी और नागरिकों को निकालने का काम शुरू कर दिया है। भारत ने अपने देश के नागरिकों को निकालने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।