Skoda Kushaq Onyx AT: 13.49 लाख रुपये में लॉन्च हुआ Skoda Kushaq का नया ओनिक्स ऑटोमैटिक वेरिएंट, जानें क्या है इस कार में खास

Skoda Kushaq Onyx Automatic Variant Launched: स्कोडा कुशाक का नया ओनिक्स वेरिएंट अब सिर्फ 13.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च हुआ है। यह पहले वाले मॉडल से 60,000 रुपये ज्यादा महंगा है, लेकिन ऊपर वाले वेरिएंट से 2.35 लाख रुपये कम है। इसमें एलईडी हेडलाइट्स, ऑटोमैटिक AC और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इंजन वही 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल है। यह कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी।

Update: 2024-06-12 12:30 GMT

Skoda Kushaq

Skoda Kushaq Onyx Automatic (AT): भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाली स्कोडा कुशाक अब आपके बजट में भी आ सकती है। जी हां, कंपनी ने हाल ही में कुशाक के ऑटोमैटिक विकल्प को पहले से ज्यादा किफायती बना दिया है। नया ओनिक्स वेरिएंट अब ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है, जिसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 13.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

आपको बता दें कि ओनिक्स दरअसल कुशाक का दूसरा सबसे बेसिक मॉडल है। ये गाड़ी साल 2023 से भारतीय बाजार में मौजूद है, लेकिन पहले इसमें केवल मैनुअल गियर का ही विकल्प मिलता था। मगर, अब नए अपडेट के साथ कंपनी ने इस वेरिएंट में भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का फीचर शामिल कर दिया है। साथ ही, कुछ अन्य खास चीजें भी शामिल की गई हैं, जिनके बारे में आगे बात करेंगे।

Skoda Kushaq Onyx AT: कीमत

नई कुशाक ओनिक्स AT की शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसका मतलब है कि यह वेरिएंट इसके मैनुअल मॉडल से करीब 60,000 रुपये महंगा है। लेकिन, अगर आप थोड़ा ऊपर का मॉडल Ambition AT लेते हैं तो वो आपको 2.35 लाख रुपये ज्यादा का पड़ेगा। इस लिहाज से देखा जाए तो नया ओनिक्स वेरिएंट काफी किफायती ऑटोमैटिक विकल्प के तौर पर सामने आया है।

Skoda Kushaq Onyx AT: डिजाइन में बदलाव

नई स्कोडा कुशाक ओनिक्स वेरिएंट में कुछ खास फीचर्स आपको पहले वाले Ambition वेरिएंट से मिलते हैं। इनमें एलईडी हेडलाइट्स के साथ डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) और स्टैटिक कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ फॉग लैंप शामिल हैं। पीछे की तरफ अब रियर वाइपर, वॉशर और डिफॉगर भी दिया गया है। इसके साइड में आपको "Onyx" की बैजिंग और 16 इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे।

Skoda Kushaq Onyx AT: आकर्षक इंटीरियर

अंदर की तरफ भी कुछ बदलाव किए गए हैं। अब आपको लेदर वाली स्टीयरिंग व्हील मिलेगी, जिसमें कई बटन लगे होंगे। इसके अलावा गाड़ी चलाने में सहूलियत के लिए पैडल शिफ्टर्स और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से छह एयरबैग और आराम के लिए ऑटोमैटिक AC भी मौजूद है। साथ ही, कार को और भी आकर्षक बनाने के लिए डोर पर स्काफ प्लेट, फर्श पर मैट और ओनिक्स लिखे हुए कुशन भी दिए गए हैं।

Skoda Kushaq Onyx AT: इंजन और ट्रांसमिशन

अंत में इंजन की बात करें तो स्कोडा कुशाक ओनिक्स वेरिएंट में सिर्फ एक ही इंजन का विकल्प रखा गया है। इसमें 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 115 पीएस की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पहले की तरह इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मौजूद था, अब इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी मिल रहा है।

Skoda Kushaq Onyx AT: रायवल्स

कुल मिलाकर देखा जाए तो नया स्कोडा कुशाक का ओनिक्स वेरिएंट एक किफायती ऑटोमैटिक विकल्प के रूप में सामने आया है। इस गाड़ी का मुकाबला सेगमेंट की दूसरी कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों से है, जिनमें किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, MG Astor और फोक्सवैगन टाइगुन शामिल हैं।

Full View

Tags:    

Similar News