Bimota KB399 Unveiled: कावासाकी इंजन वाली नई प्रीमियम बाइक से उठा पर्दा, जानें क्या है खास

Bimota KB399 Unveiled: बिमोटा ने नई सुपरबाइक Bimota KB399 से पर्दा उठा दिया है। यह बाइक Kawasaki Ninja ZX-4RR के इंजन और प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें टाइटेनियम Akrapovic एग्जॉस्ट, Brembo ब्रेक्स और ओहलिन सस्पेंशन जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

Update: 2026-03-23 16:06 GMT

Image Source: bimota.com/it

Bimota KB399: प्रीमियम बाइक कंपनी बिमोटा (Bimota) ने अपनी नई सुपरबाइक Bimota KB399 को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। यह नई बाइक मुख्य रूप से Kawasaki Ninja ZX-4RR के प्लेटफॉर्म पर बनी है। Bimota KB399 को निंजा के मुकाबले ज्यादा हाई-क्वालिटी पार्ट्स और खास स्टाइल के साथ तैयार किया गया है ताकि राइडर्स को एक लग्जरी अनुभव मिल सके।

इंजन और पावर

इंजन और पावर की बात करें तो KB399 में निंजा ZX-4RR वाला ही 399cc का इनलाइन-फोर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। इस इंजन की बनावट और तकनीक कावासाकी के समान ही है। कंपनी ने अभी तक इसके पावर के आंकड़ों की पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसमें स्टैंडर्ड तौर पर मिलने वाला टाइटेनियम 'Akrapovic Exhaust' इसकी परफॉर्मेंस को 80hp और 39Nm से भी बेहतर बना सकता है। यह एग्जॉस्ट न सिर्फ आवाज बल्कि बाइक की रफ्तार में भी मदद करता है।

हाई-टेक हार्डवेयर और ब्रेकिंग सिस्टम

प्रीमियम लेवल को देखते हुए कंपनी ने इसके चेसिस और अन्य पार्ट्स को काफी अपग्रेड किया है। बाइक के साधारण मॉडल में 41mm के Showa SFF-BP फ्रंट फोर्क्स और पीछे Showa BFRC-lite शॉक ऑब्जर्वर दिए गए हैं। वहीं, इसके टॉप मॉडल ES (Edizione Speciale) में 'Ohlins STX46' रियर शॉक मिलता है। बाइक को रोकने और कंट्रोल करने के लिए इसमें 'Brembo Stylema' के पावरफुल ब्रेक लगाए गए हैं, जो तेज स्पीड में भी बेहतरीन सुरक्षा देते हैं।

नया डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स

डिजाइन के मामले में KB399 को कंपनी की बड़ी बाइक KB998 Rimini जैसा लुक दिया गया है, जिसमें हवा के दबाव को कम करने के लिए 'Winglets' भी लगाए गए हैं। इसके खास 'ES' मॉडल में बॉडी के लिए हल्के और मजबूत कार्बन फाइबर का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा, बाइक के हैंडल और फुट-पेग्स जैसे हिस्सों को खास एल्युमिनियम से तैयार किया गया है। बिमोटा की यह नई बाइक उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो कावासाकी की भरोसेमंद तकनीक के साथ एक अलग और प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं।

Tags:    

Similar News