Lexus ES 500e EV: भारत में आई Lexus की पहली इलेक्ट्रिक सेडान, सिंगल चार्ज पर चलेगी 580 KM
Lexus ES 500e EV Launched in India: Lexus ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक सेडान ES 500e लॉन्च कर दी है। यह लग्जरी कार सिंगल चार्ज पर 580 KM की शानदार रेंज देती है। इसमें 14-इंच की बड़ी टचस्क्रीन, मसाज सीट्स, 10 एयरबैग्स और रडार-गाइडेड क्रूज कंट्रोल जैसे हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं।
Image Source: Instagram/@powerdrift
Lexus ES 500e EV: भारतीय कार बाजार में लग्जरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड बढ़ रही है और इसी को देखते हुए Lexus ने अपनी 8th Gen ES सेडान भारत में लॉन्च कर दी है। Lexus ES 500e कंपनी की पहली ऐसी कार है जो पूरी तरह से बैटरी पर चलती है। Lexus ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 89.99 लाख रुपये रखी है।
स्पोर्टी डिजाइन और लुक
नई Lexus ES 500e पहले से कहीं ज्यादा शार्प और स्टाइलिश दिखती है। इसके फ्रंट में Z-शेप की डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) और इंडिकेटर्स को बहुत ही खूबसूरती से फिट किया गया है। इस कार की हेडलाइट्स को ग्लॉस ब्लैक ट्रिम के पीछे छिपाया गया है, जिससे इसका लुक काफी क्लीन और प्रीमियम लगता है। साइड से देखने पर इसके नए अलॉय व्हील्स और ब्लैक फिनिश इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। पीछे की तरफ एक पतली LED लाइट बार दी गई है, जिस पर बड़े अक्षरों में 'LEXUS' लिखा हुआ है, जो रात में काफी अट्रैक्टिव लगता है।
इंटीरियर और अंदर के फीचर्स
जैसे ही आप इस कार का दरवाजा खोलेंगे, आपको बहुत ही प्रीमियम फील मिलेगा। Lexus ने इसके केबिन को "Clean Tech x Elegance" स्टाइल में बनाया है। डैशबोर्ड पर आपको 14-इंच की बड़ी टचस्क्रीन और ड्राइवर के लिए 12.3-इंच का डिजिटल डिस्प्ले मिलता है। पूरी कार में सॉफ्ट लेदर और बढ़िया क्वालिटी के सुएड मटेरियल का इस्तेमाल हुआ है। इस कार में एक कूल फीचर यह है कि इसके दरवाजों में लगी लाइट्स म्यूजिक के साथ तालमेल बिठाकर ऑन और ऑफ होती हैं। साथ ही, बड़ी ग्लास रूफ की वजह से अंदर काफी ज्यादा स्पेस महसूस होता है।
कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स
फीचर्स के मामले में Lexus ने कोई कमी नहीं रखी है। आगे वाली सीटों में हीटिंग और कूलिंग के साथ मेमोरी सेटिंग्स दी गई हैं, वहीं पीछे की सीटों पर आपको मसाज का मजा मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें 10 एयरबैग्स, रडार वाला क्रूज कंट्रोल और लेन बदलने में मदद करने वाले फीचर्स दिए गए हैं। पार्किंग के लिए 360-डिग्री कैमरा और सेंसर्स भी मौजूद हैं। कंपनी ने कार के अंदर शोर कम करने के लिए काफी काम किया है, जिससे बाहर की आवाजें केबिन में बिल्कुल नहीं आतीं और सफर एकदम शांत रहता है।
बैटरी, रेंज और पावर
स्पीड और पावर के मामले में यह कार बहुत ही जबरदस्त है। इसमें 74.69 kWh का बड़ा बैटरी पैक और दो इलेक्ट्रिक मोटर्स दी गई हैं। यह कार 338 hp की पावर जेनरेट करती है, जिससे यह सिर्फ 5.7 सेकंड में 100 की रफ्तार पकड़ लेती है। सबसे अच्छी बात इसकी रेंज है, एक बार फुल चार्ज होने पर यह 580 किमी तक चलती है। फिलहाल इसे सिर्फ इलेक्ट्रिक मॉडल में लाया गया है, लेकिन जल्द ही इसका हाइब्रिड वर्जन भी मार्केट में आ सकता है।