Nissan GT-R: 17 साल बाद निसान की धांसू स्पोर्ट्स कार Nissan GT-R 17 हो रही है बंद, अक्टूबर 2024 में होगा आखिरी प्रोडक्शन - जानिए पूरी डिटेल्स

Nissan GT-R: 17 साल बाद निसान बंद कर रही है अपनी धांसू स्पोर्ट्स कार Nissan GT-R का प्रोडक्शन। ये कार भारत में 2016 से 2022 तक बिकी थी। इसकी रफ्तार और पावर का जलवा था। कंपनी अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर फोकस कर रही है।

Update: 2024-06-30 19:49 GMT

Nissan GT-R: निसान के एक फैसले ने कार प्रेमियों के दिलों को तोड़ दिया है। कंपनी ने अपनी मशहूर स्पोर्ट्स कार, Nissan GT-R का प्रोडक्शन अक्टूबर 2024 में बंद करने का ऐलान किया है। ये फैसला 17 साल के शानदार सफर के बाद लिया गया है। आइए जानते है इसकी पुरी डिटेल्स।

भारतीय सड़कों पर भी दौड़ चुकी है GT-R

भारत उन देशों में से एक था जहां पर Nissan GT-R का जलवा देखने को मिला था। 2016 में लॉन्च होने के बाद से ये कार 2022 तक भारतीय सड़कों पर रफ्तार भरती रही। 2.12 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत वाली Nissan GT-R स्पीड और परफॉर्मेंस के मामले में सबसे आगे थी।

इसकी स्पीड का राज था इसका 3.8-लीटर ट्विन-टर्बो V6 पेट्रोल इंजन, जो 570bhp की पावर और 637Nm का टॉर्क जनरेट करता था। इतनी ताकत की बदौलत ये कार सिर्फ 3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती थी और इसकी टॉप स्पीड 315 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

ट्यूनिंग के शौकीनों की भी फेवरेट

Nissan GT-R सिर्फ रफ्तार और पावरफुल इंजन के लिए ही नहीं जानी जाती थी बल्कि इसे कारों को मॉडिफाई करने का शौक रखने वाले लोगों में भी काफी पसंद किया जाता था। दरअसल, इस कार की बनावट और इंजन क्षमता को और बेहतर करने की गुंजाइश कार एंथुसियास्ट्स को काफी लुभाती थी।

क्यों बंद हो रहा है निसान GT-R का प्रोडक्शन?

निसान के इस फैसले के पीछे कई कारण हो सकते हैं। माना जा रहा है कि कंपनी का फोकस अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर ज्यादा है। साथ ही लगातार बदलते हुए गाड़ियों के नियमों को पूरा करना और कंपनी की अपनी रणनीति में बदलाव भी कारण हो सकते हैं।

क्या होगा GT-R का भविष्य?

फिलहाल तो कंपनी ने Nissan GT-R के किसी सक्सेसर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन आने वाले समय में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद GT-R का इलेक्ट्रिक वर्जन हमें देखने को मिल सकता है। दरअसल, निसान ने "Hyper Force" नाम से एक इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार कॉन्सेप्ट पेश किया है। हो सकता है कि यही GT-R का इलेक्ट्रिक वर्ज़न हो।

Tags:    

Similar News