प्राइवेसी अलर्ट: भूलकर भी घर में न पहनें Meta स्मार्ट चश्मा! AI ट्रेनर देख रहे प्राइवेट वीडियो! बड़ा खुलासा
जो लोग भी घर पर मेटा रे बैन स्मार्ट ग्लासेस (Meta Ray Ban Smart Glasses) पहन रहे हैं उन्हें सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि ये दावा किया जा रहा है कि इससे रिकॉर्ड किए गए बाथरूम से लेकर बेडरूम तक के प्राइवेट वीडियो-फूटेज को AI कंपनी के ट्रेनर देख सकते हैं।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
अमेरिकन मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी मेटा (Meta) ने Ray Ban के साथ मिलकर मेटा रे बैन स्मार्ट ग्लासेस (Meta Ray Ban Smart Glasses) बनाया है, जिसको लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि इससे रिकॉर्ड किए गए बाथरूम से लेकर बेडरूम तक के प्राइवेट वीडियो-फूटेज को AI कंपनी के ट्रेनर देख सकते हैं। ऐसे में अब प्राइवेसी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
घर में Meta स्मार्ट चश्मा पहनने वाले सावधान
जो लोग भी घर पर मेटा रे बैन स्मार्ट ग्लासेस (Meta Ray Ban Smart Glasses) पहन रहे हैं उन्हें सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि ये दावा किया जा रहा है कि इससे रिकॉर्ड किए गए बाथरूम से लेकर बेडरूम तक के प्राइवेट वीडियो-फूटेज को AI कंपनी के ट्रेनर देख सकते हैं। स्वीडन के अखबार Svenska Dagbladet की इन्वेस्टिगेशन के बाद इसका खुलासा हुआ है।
कैसे हुआ खुलासा ?
दरअसल, स्वीडन के अखबार Svenska Dagbladet ने 27 फरवरी को अमेरिकन मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी मेटा (Meta) और Ray Ban के पार्टनरशिप के साथ ही AI मेटा रे बैन स्मार्ट ग्लासेस के काम करने के तरीके का इन्वेस्टिगेशन किया। जांच में सामने आया कि इस ग्लास में रिकॉर्ड हुई वीडियो-फूटेज कई लोगों तक पहुंचती है, जिसमें AI कंपनी के ट्रेनर भी शामिल है।
प्राइवेसी को लेकर खड़े हुए सवाल
केन्या के नैरोबी में स्थित एक कंपनी के लोगों का कहना है कि उन्होंने कुछ निजी और संवेदनशील फूटेज देखे हैं। बताया जा रहा है कि AI मेटा रे बैन स्मार्ट ग्लासेस में बाथरूम में कपड़े बदलते और पार्टनर के साथ प्राइवेट मोमेंट्स भी रिकॉर्ड हो गए हैं, जिन्हें मेटा में ट्रेनिंग के नाम पर ह्यूमन मॉडरेटर देख रहे हैं। ऐसे में अब प्राइवेसी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
क्या है मेटा रे बैन स्मार्ट ग्लासेस (Meta Ray Ban Smart Glasses)
अमेरिकन मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी मेटा (Meta) ने Ray Ban के साथ मिलकर मेटा रे बैन स्मार्ट ग्लासेस (Meta Ray Ban Smart Glasses) बनाया है, जिसे 17 अक्टूबर 2023 को लॉन्च किया गया है। दिखने में तो यह कोई नॉर्मल चश्मा लगता है पर इसके अंदर छोटे कैमरे, माइक्रोफोन और स्पीकर लगे हुए हैं।
मेटा रे बैन स्मार्ट ग्लासेस (Meta Ray Ban Smart Glasses) के फीचर्स
फोटो-वीडियो रिकॉर्ड
लाइव स्ट्रीम
AI असिस्टेंट से सवाल-जवाब