Mercedes-AMG GLC 53: दमदार 6-सिलेंडर इंजन के साथ पावरफुल SUV की एंट्री
Mercedes-AMG GLC 53 Revealed News: Mercedes-AMG GLC 53 एक नई पावरफुल लग्जरी SUV है, जिसमें 3.0-लीटर 6-सिलेंडर इंजन, 443hp पावर, 9-स्पीड गियरबॉक्स और स्पोर्टी डिजाइन मिलता है।
Image Source: mbusa.com
Mercedes-AMG GLC 53 Revealed: मर्सिडीज-बेंज ने अपनी नई और शानदार SUV Mercedes-AMG GLC 53 को पेश कर दिया है। यह कार खास तौर पर उन लोगों के लिए बड़ी खबर है, जो लंबे समय से 6-सिलेंडर इंजन की वापसी का इंतजार कर रहे थे। कंपनी के मुताबिक यह SUV परफॉर्मेंस और पावर पर खास ध्यान देकर बनाई गई है। इसमें पावरफुल इंजन, लग्जरी फीचर्स और नया डिजाइन का एक ऑल-इन-वन पैकेज मिलता है। यह SUV 2027 मॉडल ईयर के लिए तैयार की गई है और जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगी।
पावरफुल इंजन और तेज रफ्तार
इस SUV में नया 3.0-लीटर इनलाइन 6-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन करीब 443 hp पावर और 600 Nm टॉर्क देता है। इसमें ओवरबूस्ट फीचर भी है, जिससे कुछ समय के लिए टॉर्क बढ़कर 640 Nm तक पहुंच जाता है। इसके साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है, जो चारों पहियों तक बराबर पावर पहुंचाता है। स्पीड की बात करें तो यह SUV सिर्फ 4.1 सेकंड में 0-60 mph की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड करीब 167 mph बताई गई है।
स्मार्ट फीचर्स और स्मूथ ड्राइविंग
बेहतर राइड के लिए इसमें AMG Ride Control अडैप्टिव सस्पेंशन दिया गया है। साथ ही इसमें थ्री-स्टेज स्टीयरिंग और रियर-एक्सल स्टीयरिंग जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। हाई-परफॉर्मेंस ब्रेक्स इसे ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं। जरूरत पड़ने पर यह SUV पूरी पावर सीधे रियर व्हील्स तक भेज सकती है, जिससे ड्राइविंग और ज्यादा स्पोर्टी महसूस होती है।
बोल्ड डिजाइन और लग्जरी इंटीरियर
दिखने में यह SUV काफी स्टाइलिश और अग्रेसिव लगती है। AMG का खास डिजाइन इसे अलग पहचान देता है। पहले साल के लिए कंपनी ने गोल्डन एक्सेंट्स पैकेज भी दिया है। इसमें गोल्ड कलर की हाइलाइट्स, 21-इंच अलॉय व्हील्स और अंदर प्रीमियम गोल्ड ट्रिम देखने को मिलते हैं।
दमदार साउंड और एग्जॉस्ट सिस्टम
इसमें AMG का खास पॉप्स और क्रैकलेस वाला एग्जॉस्ट साउंड मिलता है, जो ड्राइविंग को और मजेदार बनाता है। यह नया एग्जॉस्ट सिस्टम इंजन को तेज रिस्पॉन्स देने में भी मदद करता है।
लॉन्च और मुकाबला
Mercedes-AMG GLC 53 इस साल 2026 के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च होगी। भारत में लॉन्च और कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। ग्लोबल मार्केट में इसका मुकाबला BMW X3 M और Audi SQ5 जैसी लग्जरी SUVs से होगा।