MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी बने सिट्रोएन इंडिया के नए ब्रांड एंबेसडर, अगस्त 2024 में आ रही है धांसू SUV बेसाल्ट!

महेंद्र सिंह धोनी अब फ्रांस की कार कंपनी सिट्रोएन के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। कंपनी अगस्त 2024 में भारत में अपनी नई धांसू SUV बेसाल्ट लॉन्च करने जा रही है। बेसाल्ट में 1.2 लीटर का टर्बो इंजन और कई लेटेस्ट मॉडर्न फीचर्स मिलने की उम्मीद है। ये गाड़ी टाटा कर्व जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। फिलहाल सिट्रोएन इंडिया में C3, eC3 और C5 Aircross जैसी गाड़ियां मौजूद हैं।

Update: 2024-05-25 12:08 GMT
Citroen

Citroen

  • whatsapp icon

MS Dhoni Becomes Citroen India New Brand Ambassador: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के मैदान के बाद अब कार की दुनिया में भी जलवा मचाते हुए देखा जाएगा। जी हां, फ्रांस की कार कंपनी सिट्रोएन ने धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बना लिया है। इस बारे में काफी समय से खबरें उड़ रही थीं, लेकिन अब जाकर कंपनी ने ओफिशियली अनाउंसमेंट कर दिया है।

महेंद्र सिंह धोनी की दमदार एंट्री, सिट्रोएन का दमदार साथ

सिट्रोएन कंपनी साल 2021 में भारतीय बाजार में आई थी और अब तक कंपनी चार गाड़ियां लॉन्च कर चुकी है। इनमें से तीन गाड़ियां तो भारत में ही बनाई जा रही हैं। धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनाने का अनाउंसमेंट ऐसे ही नहीं किया गया है, दरअसल ये कदम टी20 वर्ल्ड कप 2024 से ठीक पहले उठाया गया है। सिट्रोएन इंडिया के पहले वीडियो में ही धोनी भारतीय क्रिकेट टीम को चीयर करने वाले फैंस की बात कर रहे हैं।

इस पार्टनरशिप पर धोनी ने कहा कि "एक कार के शौकीन के तौर पर मैं फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन से जुड़कर बहुत खुश हूं। ये कंपनी दुनियाभर में इनोवेशन और इंजीनियरिंग के लिए जानी जाती है।"

धांसू फीचर्स वाली दमदार SUV - सिट्रोएन बेसाल्ट

दरअसल सिट्रोएन जिस कंपनी ग्रुप की हिस्सा है, उसका नाम स्टेलेंटिस ऑटोमोटिव है। ये ग्रुप अगस्त 2024 में भारत में सिट्रोएन की पांचवीं गाड़ी लॉन्च करने जा रहा है। इस गाड़ी का नाम सिट्रोएन बेसाल्ट है। सिट्रोएन बेसाल्ट को इसी साल की शुरुआत में एक स्पोर्ट्स यूटीलिटी व्हीकल (SUV) के रूप में पेश किया गया था, जिसे खास कूपे जैसी स्टाइल दी गई है।

हालांकि, भारत में लॉन्च होने वाली बेसाल्ट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि ये गाड़ी देखने में काफी हद तक सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस कॉम्पैक्ट SUV जैसी ही होगी।

जानकारी के मुताबिक, सिट्रोएन बेसाल्ट में 1.2 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 110 PS की पावर और 205 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इस गाड़ी में 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का विकल्प मिल सकता है।

फीचर्स की बात करें तो सिट्रोएन बेसाल्ट में 10.2 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, रियर पार्किंग कैमरा और मैनुअल AC मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि बास्टिल का मुकाबला टाटा कर्व से होगा और ये गाड़ी हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगुन जैसी कॉम्पैक्ट SUV को टक्कर देगी।

बता दें कि सिट्रोएन इंडिया की गाड़ियों की लिस्ट में फिलहाल सिट्रोएन C3 हैचबैक, eC3 इलेक्ट्रिक हैचबैक और C5 एयरक्रॉस मिड-साइज़ SUV जैसी गाड़ियां भी शामिल हैं।

Full View

Tags:    

Similar News