Honda CRF300 Rally: जल्द ही होंडा ला सकती है दमदार ऑफ-रोड बाइक्स - भारतीय बाजार का कर रही है जापान की दिग्गज कंपनी आंकलन

Honda CRF300 Rally: होंडा भारतीय बाजार में एडवेंचर और ऑफ-रोडिंग बाइक्स लाने की सोच रही है। कंपनी ने हाल ही में तीन मॉडल - CRF300L, CRF300 रैली और सहारा 300 प्रदर्शित किए है। ये दमदार बाइक्स 286cc इंजन के साथ आते हैं। होंडा इन बाइक्स को CKD रूट के जरिए भारत ला सकती है। उम्मीद है कि अगले दो सालों में ये बाइक्स भारतीय बाजार में होंगी।

Update: 2024-06-14 16:13 GMT

Honda CRF300

Honda CRF300 Rally: भारतीय होंडा बाइकर्स के लिए खुशखबरी है। होंडा कंपनी जल्द ही एडवेंचर और ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए दमदार बाइक्स ला सकती है। कंपनी ने हाल ही में बेंगलुरु में एक खास कार्यक्रम किया, जहां उसने तीन धांसू मॉडल्स यानी CRF300L, CRF300 रैली और सहारा 300 को प्रदर्शित किया है। इस कार्यक्रम को होंडा जापान ने आयोजित किया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी भारतीय बाजार को लेकर काफी गंभीर है और यहां के राइडर्स की पसंद को समझना चाहती है।

ये तीनों ही मॉडल्स दमदार परफॉर्मेंस का वादा करते हैं। इनमें 286cc का दमदार इंजन लगा है, जो करीब 27hp की पावर और 26Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इनका डिजाइन भी काफी आकर्षक है। 

CRF300L: ऑफ-रोडिंग के दीवानों के लिए

CRF300L खासतौर से ऑफ-रोडिंग के लिए बनाई गई है। ये उन राइडर्स के लिए बेहतरीन है जिन्हें मुश्किल ट्रेल्स पर जाना पसंद है।

CRF300 रैली: ज्यादा सफर का मजा

CRF300 रैली थोड़ी बड़ी और ज्यादा फ्यूल टैंक वाली मॉडल है। ये ज्यादा सफर के लिए भी बेहतर रहेगी। हालांकि, इन बाइक्स में आपको ज्यादा फीचर्स नहीं मिलेंगे। कंपनी ने इन्हें सिंपल और मजबूत रखा है। इनमें इस्तेमाल किया गया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी बेसिक है।

सहारा 300: इथेनॉल पर भी चलने वाली दमदार बाइक

सहारा 300 एक एडवेंचर मोटरसाइकिल है और इसमें भी वही इंजन लगा है जो CRF 300 सीरीज में दिया गया है। खास बात ये है कि ये इंजन पेट्रोल और इथेनॉल दोनों पर चल सकता है। पेट्रोल पर ये 7,500rpm पर 24.8hp की पावर और 5,750rpm पर 26.5Nm का टॉर्क देता है। वहीं, इथेनॉल पर चलने पर ये 7,500rpm पर 25.2hp की पावर और 5,750rpm पर 26.9Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

फिलहाल, होंडा इन बाइक्स को भारतीय बाजार में लाने की संभावनाओं का आंकलन कर रही है।  अगर कंपनी इन्हें लॉन्च करती है, तो ये बाइक्स CKD (कंप्लीटली नॉक्ड डाउन) रूट के जरिए भारत आ सकती हैं। भारतीय बाजार में पिछले कुछ समय में ऑफ-रोडिंग बाइक्स की डिमांड काफी बढ़ी है। हीरो, KTM, रॉयल एनफील्ड और येजदी जैसी कंपनियां पहले से ही इस सेगमेंट में दमदार बाइक्स पेश कर रही हैं।

उम्मीद की जा रही है कि होंडा अगले दो सालों में इन बाइक्स को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इनकी कीमत और कब लॉन्च होंगी, इसकी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, एक बात तो साफ है कि होंडा जल्द ही भारतीय ऑफ-रोड सेगमंट में धमाका करने वाली है और इससे इस सेगमेंट में पहले से मौजूद कंपनियों को कड़ी चुनौती मिल सकती है।

Full View

Tags:    

Similar News