2025 Ducati Multistrada V4 भारत में हुई लॉन्च, जानें इसकी कीमत और नए फीचर्स

2025 Ducati Multistrada V4 Launched in India: Ducati ने भारत में नई 2025 Multistrada V4 लॉन्च की है। इसमें दमदार V4 इंजन, एडवांस सेमी-एक्टिव सस्पेंशन, स्मार्ट ब्रेकिंग सिस्टम और हाई-टेक फीचर्स जैसे फॉरवर्ड कलिश़न वॉर्निंग, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और डुकाटी कनेक्ट दिए गए हैं। यह बाइक शहर और लंबी राइड दोनों के लिए परफेक्ट है।

Update: 2025-09-08 15:40 GMT

2025 Ducati Multistrada V4 Launched in India News Hindi: दुनिया की मशहूर बाइक कंपनी Ducati ने भारत में अपनी नई 2025 Multistrada V4 लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत ₹22.98 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। वहीं इसका V4 S वेरिएंट ₹28.64 लाख में मिलेगा और नए स्पोक्ड व्हील ऑप्शन के साथ टॉप वेरिएंट की कीमत ₹30.18 लाख तक जाती है।

दमदार इंजन और माइलेज में सुधार

नई Multistrada V4 में 1,158cc का V4 ग्रैन-टूरिस्मो इंजन दिया गया है, जो 170bhp पावर और 123.8Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें अपडेटेड सिलेंडर डी-एक्टिवेशन सिस्टम लगाया गया है, जो अब बाइक चलते समय भी काम करता है। इसकी मदद से माइलेज करीब 6% तक बेहतर हुआ है।

शहर में आसान राइडिंग के लिए नई तकनीक

Ducati ने इसमें ऑटोमैटिक लोअरिंग डिवाइस जोड़ा है, जिससे बाइक की सीट स्पीड कम होने पर 30mm तक नीचे आ जाती है। यह फीचर खासकर ट्रैफिक और सिटी राइडिंग के दौरान राइडर के लिए काफी मददगार है।

एडवांस सस्पेंशन और हाई-टेक फीचर्स

Multistrada V4 S वेरिएंट अब और ज्यादा एडवांस हो गया है। इसमें स्काईहुक DSS EVO सेमी-एक्टिव सस्पेंशन है, जो बंप डिटेक्शन और सेल्फ-लेवलिंग के साथ लंबी राइड के दौरान बाइक को स्थिर बनाए रखता है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें फॉरवर्ड कलिश़न वॉर्निंग, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और डुकाटी ब्रेक लाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नया ब्रेकिंग सिस्टम अब राइडिंग स्टाइल और लोड के अनुसार फ्रंट और रियर ब्रेक को बेहतर तरीके से मैनेज करता है।

डिजाइन और कंफर्ट में बड़े बदलाव

डिजाइन के मामले में नई Multistrada V4 अब और शार्प हो गई है। इसका फ्रंट Panigale V4 से इंस्पायर्ड है। साथ ही नया सिलेंसर, पावरफुल LED लाइट्स और कॉर्नरिंग फंक्शन इसमें दिए गए हैं। बाइक में 6.5-इंच TFT स्क्रीन के साथ डुकाटी कनेक्ट सपोर्ट है, जिससे राइडर कॉल, म्यूजिक और नेविगेशन आसानी से कंट्रोल कर सकता है। सीट को भी दोबारा डिजाइन किया गया है ताकि पिलियन राइडर को ज्यादा कंफर्ट मिल सके। इसके अलावा नई पैनियर्स और टॉप केस पोजिशनिंग भी दी गई है।

Tags:    

Similar News