महिला IPS की बेटी से रेप की कोशिश….. बेडरूम में घुसकर कर दिया लॉक और करने लगा गलत हरकत… आरोपी गिरफ्तार

Update: 2021-09-08 02:20 GMT

पटना 8 सितंबर 2021। महिला IPS की बेटी के साथ रेप की कोशिश हुई है। बिहार कैडर की सीनियर महिला आईपीएस अभी पटना में पोस्टेड है। आरोप है कि 10 साल की बेटी के साथ रसोइया ने रेप की कोशिश की। घटना के वक्त आईपीएस और उनके पति घर पर नहीं थे। आरोप है कि IPS के 50 साल का रसोईया बच्ची के साथ बलात्कार की कोशिश की। सोमवार को जब आईपीएस और उनके पति घर से बाहर थे, तो बच्ची के कमरे में रसोईया घुस आया और बेडरूम को अंदर से लॉक कर दिया।

आरोपों के मुताबिक, रसोइया बेड पर बैठ गया और गलत नीयत से 10 साल की बच्ची का पांव दबाने लगा, जिसका बच्ची ने विरोध किया. इसके बाद रसोइया कमरे से निकल गया और बच्ची को चुप कराने के लिए 200 रुपये का चॉकलेट लाकर दिया.इसके बाद लड़की ने अपनी आईपीएस मां को फोन किया, लेकिन फोन उठ नहीं पाया. थोड़ी देर बाद बच्ची के माता-पिता घर पहुंच गए और उन्होंने बच्ची से आपबीती सुनी. इसके बाद रसोइया को गिरफ्तार करा दिया गया है.

आरोपी पर रेप के प्रयास के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.बताया जा रहा है कि बच्चा कुमार आईपीएस अफसर का पुराना रसोइया है. उसके सामने ही बच्ची का जन्म हुआ था, उसने बच्ची को गोद में खिलाया था और अब उसके साथ ही गलत हरकत करने की कोशिश कर रहा था. महिला थानेदार किशोरी सहचरी ने बताया कि आईपीएस अफसर अपने रसोइया पर बहुत भरोसा करती थीं, यहां तक की उसकी दोनों बेटियों की शादी में वह गांव भी गई थीं, लेकिन उसने भरोसा तोड़ दिया। महिला थाने में कुक को हिरासत में ले लिया गया. वहीं आरोपी पर रेप (Rape) के कोशिश के साथ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत भी FIR दर्ज की गयी है.

 

Tags:    

Similar News