एपी महेश्वरी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक नियुक्त…. 1984 बैच के UP कैडर के हैं IPS अफसर.. जानिये उनके बारे में

Update: 2020-01-13 14:09 GMT

नयी दिल्ली 13 जनवरी 2020। एपी महेश्वरी सीआरपीएफ के नये डीजी बनाये गये हैं। महेश्वरी वर्तमान में MHA में विशेष सचिव आंतरिक सुरक्षा है। 1984 के यूपी कैडर के IPS एपी महेश्वरी कई बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

इससे पहले पिछले साल फरवरी में महेश्वरी को गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) नियुक्त किया गया था। उत्तर प्रदेश कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अफसर को उनकी सेवानिवृत्ति 28 फरवरी 2021 तक के लिए नियुक्त किया गया था। उन्हें रीना मित्रा के स्थान पर नियुक्त किया गया था। वह 31 जनवरी 2019 को सेवानिवृत्त हो गई था । MHA के पहले महेश्वरी पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो में महानिदेशक थे।

 

Tags:    

Similar News