डीजल की लगातार बढ़ती कीमत से परेशान ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट का ब्लैक-डे…सरकार से किराया बढ़ने की मांग…प्रदेश में बसों का संचालक बंद करने व खारुन नदी में जल समाधि लेने की भी चेतावनी…
रायपुर 28 जून 2021 पेट्रोल,डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्टर्स भी आज 28 जून को ब्लैक-डे मन रही है । डीजल के बढ़ते दाम के कारण परिवहनकर्ता और संचालक परेशान हैं। इस कारण छत्तीसगढ़ के बस संचालकों के संघ छ्त्तीसगढ़ यातायात महासंघ रायपुर ने तो राज्य सरकार से बसों का किराया बढ़ाने की मांग कर दी है। यातायात महासंघ ने चेतावनी भी दी है कि किराया नहीं बढ़ाया गया, तो प्रदेश में बसों का संचालक बंद कर देंगे और बस संचालक खारुन नदी में जल समाधि ले लेंगे।
यातायात महासंघ का कहना है कि पेट्रोल ,डीजल का दाम लगातार बढ़ रहा है और कोरोना काल की वजह से बस में लोगों का आना जाना बहुत ही काम है उसके बावजूद बस संचालकों को पुराने किराए पर बस संचालन करने के लिए कहा जा रहा है।
ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने ब्लैक-डे मनाने के लिए कुछ गतिविधियां तय की हैं। इसके अनुसार, 28 जून को सभी परिवहन वाहनों में काले झंडे लगाए जाएंगे। ब्लैक-डे में रायपुर-बस्तर कोरापुट परिवहन संघ से जुड़े परिवहनकर्ताओं के वाहन भी शामिल होंगे।