अक्षय की दरियादिली, पुलिस को बांटे एक हज़ार रिस्ट बैंड, कोरोना के लक्षणों से करेगा सावधान
नई दिल्ली 14 मई 2020। कोरोना की इस जंग में अक्षय कुमार अपने स्तर पर हर तरह से मदद कर रहे हैं। अब अक्षय मुंबई पुलिस के लिए एक हजार रिस्ट बैंड बांटे हैं, जो कोविड 19 के लक्षणों को पहचानने में मदद करेंगे। अक्षय कुमार ये रिस्ट बैंड बनाने वाली कंपनी के ब्रांड एम्बेस्डर भी हैं। यह बैंड घड़ी की तरह कलाई पर बांध लिया जाता है। इसमें लगे सेंसर्स शरीर का तापमान, धड़कन, ब्लड प्रेशर के साथ कदमों की संख्या और कैलोरीज़ पर नज़र रखते हैं। कोरोना वायरस से संक्रमण की पहचान के लिए सबसे ज़रूरी कदम तापमान ही है।
बता दें कि इससे पहले मुंबई पुलिस को कोरोना वायरस से लड़ाई में मदद करने के लिए अक्षय ने पुलिस फाउंडेशन को 2 करोड़ रुपये का दान भी दिया था। इसके लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर ने उनका शुक्रिया अदा किया तो अक्षय ने इसके जवाब में मुंबई पुलिस के हेड कांस्टेबल चंद्रकांत पेंडुरकर और संदीप सुर्वे को सलाम किया, जिनकी जान कोरोना वायरस एपिडेमिक में अपनी ड्यूटी करते हुए चली गयी।
GOQii Brand Ambassador @akshaykumar donates GOQii Vital 3.0 Wrist Bands with Sensors to detect possible COVID-19 Symptoms to @MumbaiPolice who are on the frontline of #COVID19 fight. #BeTheForceAgainstCorona #GOQiiVital3 @vishalgondal @amitabhk87 @thryve_health @akshaykumar pic.twitter.com/947jNRtVtx
— GOQii (@GOQii) May 14, 2020