एयरपोर्ट अथॉरिटी ने CM भूपेश को लखनऊ लैंड करने का परमिशन नहीं दी, चार्टर प्लेन पहुंच गया है रायपुर, खड़ा है पार्किंग में
रायपुर, 4 अक्टूबर 2021। आखिरकार एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लखनऊ लैंड करने की अनुमति नहीं दी। अथॉरिटी ने इसके लिए उत्तरप्रदेश सरकार के लेटर का हवाला दिया है। cm भूपेश को 9 बजे लखनऊ रवाना होना था। उनका चार्टर प्लेन भी भोपाल से रायपुर पहुंच गया है। पार्किंग में खड़ा प्लेन मुख्यमंत्री की बाट जोह रहा है। उधर, cm भूपेश ने ट्वीट कर सवाल किया है कि उत्तरप्रदेश में क्या नागरिक अधिकार नहीं रह गया है, जो उन्हें लखनऊ जाने से रोका जा रहा है।