अघोरेश्वर भगवान रामजी की 85वीं जयंती श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया, गुरुपद संभव रामजी ने अघोरेश्वर के आसन का आदरपूवर्क पूजन किया, इस मौके पर साफ-सफाई और श्रमदान भी हुआ

Update: 2021-09-13 09:07 GMT

पड़ाव (वाराणसी), 13 सितंबर 2021। श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम के प्रांगण में परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी का 85वाँ जयंती पर्व संस्था के अध्यक्ष औघड़ गुरुपद संभव राम जी के सान्निध्य में सादगी से आश्रम में निवास करने वाले श्रद्धालुओं, संस्था के पदाधिकारियों तथा कुछ स्थानीय श्रद्धालुओं की उपस्थिति में बड़ी ही श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है।


इस क्रम में आश्रम प्रांगण की साफ-सफाई व श्रमदान के उपरांत पूज्यपाद औघड़ गुरुपद संभव राम जी ने लगभग 8 बजे गणेश पीठ स्थित परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के आसन का विधिवत् पूजन किया। इसके बाद पृथ्वीपाल जी ने सफलयोनि का पाठ किया। पाठ के उपरांत पूज्यपाद बाबा ने चिरकुट देवी विहार पर हवन का कार्यक्रम संपन्न किया। श्रद्धालुजन दर्शन-पूजन करके अन्नपूर्णा नगर में जाकर प्रसाद ग्रहण किये। रविवार, 13 सितम्बर को प्रारंभ हुए अखंड संकीर्तन का समापन आज अपराह्न 3ः30 बजे पूज्य बाबा द्वारा पूजन के साथ हुआ।
उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष हजारों सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों एवं अघोरेश्वर महाप्रभु के शिष्यों की उपस्थिति में मनाया जाने वाला यह पर्व वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते इस वर्ष सिर्फ आश्रम में निवास करने वाले श्रद्धालुओं व संस्था के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सतर्कता व शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मनाया जा रहा है। साथ ही देश भर में फैली संस्था की शाखाओं में भी यह पर्व उक्त निर्देशों का पालन करते हुए मनाया जा रहा है।
सायंकाल 5 बजे एक पारिवारिक विचार गोष्ठी का आयोजन होगा जिसमे पूज्यपाद औघड़ गुरुपद संभव राम जी का आशीर्वचन और कुछ विशिष्ट जनों का संबोधन होगा।

Tags:    

Similar News