आशिक ही निकला दुल्हन का हत्यारा : ब्यूटी पार्लर में दुल्हन की हत्या मामले में बड़ा खुलासा….बेवफाई से नाराज प्रेमी ने दी रेत दिया था दुल्हन का गला….शादी के मेकअप के दौरान उतारा था मौत के घाट, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

Update: 2020-07-05 19:18 GMT

रतलाम 6 जुलाई 2020। शादी के ठीक पहले दुल्हन को ब्यूटीपार्लर में उसके आशिक ने ही मौत के घाट उतारा था। अपनी गर्लफ्रेंड की शादी से वो नाराज था और दो दिन पहले ही धमकी दी थी कि अगर उसने शादी कि तो उसे मार डालेगा। इस मामले में दुल्हन के प्रेमी के एक दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम पवन है, जबकि प्रेमी का नाम राम यादव बताया जा रहा है। आरोप है कि राम यादव ने दो दिन पहले धमकी दी थी कि सोनू की शादी टूट जाए, नहीं तो वह उसे मार देगा। दोनों आरोपियों ने पहले से साजिश रची और सुबह छह बजे रतलाम से बाइक पर जावरा पहुंचे। फोन कर राम यादव ब्यूटी पार्लर पहुंचा और हत्या के बाद साथी पवन के साथ भाग गया। पवन को सरवन थाना क्षेत्र में राजस्थान बॉर्डर से पकड़ा गया है। राम यादव की तलाश जारी है।

दरअसल सोनू व गौरव का विवाह कार्यक्रम रविवार सुबह 11 बजे जावरा के कोठारी रिसोर्ट में रखा था। दुल्हन व दूल्हा पक्ष के लोग जावरा ही आ गए थे। दुल्हन सोनू यादव व उसके स्वजन सुबह 8.30 बजे रिसोर्ट में पहुंचे। वहां सोनू व उसकी छोटी बहन रुचि को मेकअप के लिए भाई सुधीर वाहन से ब्यूटी पार्लर छोड़कर चला गया था। सुबह करीब 9.30 बजे एक युवक ने सोनू को मोबाइल पर कॉल किया। मेकअप कराने के कारण बहन रुचि ने कॉल अटेंड किया। कॉल करने वाले ने कहा कि सोनू से बात करा दो। सोनू ने बात की और कुछ पल बाद एक युवक पार्लर में घुसा और चाकू से सोनू का गला रेतकर भाग निकला। इससे सोनू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दुल्हन सोनू का यह दूसरा विवाह था घटना के बाद एस. पी. गौरव तिवारी सहित जावरा के सीएसपी पी.एस. राणावत सहित पुलिस मौके पर पहुंचे, उक्त घटना अनटिया चौराहा स्टेशन के पास की है । घटना के बाद पुलिस सी.सी फुटेज के माध्यम से आरोपी की तलाश में जुटी गई है। दुल्हन सोनू यादव शाजापुर के पूर्व Abvp नगर अध्यक्ष एवं GDC गर्ल्स कॉलेज का वर्तमान सांसद प्रतिनिधि अधीर यादव की बहन है। जिसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई। दुल्हन सोनू यादव की पहली शादी उज्जैन में हुई थी पहली शादी 4-6 माह से ज्यादा समय तक चली नहीं, कुछ ही महीनों बाद दोनों का तलाक हो गया । दुल्हन का प्रेमी के साथ करीब 3 वर्षो से संबंध थे दुल्हन पार्लर में अपनी बहन के साथ आई थी आरोपी ने 4 मिनिट पार्लर में बैठने के बाद प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया।

Similar News