543 बच्चे कोरोना पॉजेटिव : स्कूल-कॉलेज खुलते ही टूटा कोरोना का कहरा……एक ही राज्य में 543 बच्चे संक्रमित, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में भी मिले हैं कोरोना संक्रमित बच्चे

Update: 2021-08-13 07:52 GMT

बेंग्लुरू 13 अगस्त 2021। स्कूल-कालेज खुलते ही बच्चों पर कोरोना का कहर टूटना शुरू हो गया है। देश भर के अलग-अलग राज्यों से कोरोना संक्रमित होते बच्चे की खबरें आ रही है। स्कूल खुलने के बाद छत्तीसगढ़ के भी कई जिलों में कोरोना संक्रमित हुए बच्चे की खबर आयी, जिसके बाद स्कूलों को बंद करना पड़ा। वहीं छत्तीसगढ़ के अलावे हिमाचल प्रदेश, पंजाब से भी कई स्कूली बच्चों के कोरोना पॉजेटिव होने की खबरें आयी। लेकिन सबसे ज्यादा बच्चों पर कहर कर्नाटक के बेंग्लुरू में पड़ा है। बेंगलुरू में कोरोना खतरनाक रूप अख्तियार कर चुका है। आंकड़ों की बात की जाए तो एक से 11 अगस्त के बीच सिर्फ बंगलूरू में ही 543 बच्चों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन सभी की उम्र 0 से 19 वर्ष के बीच है।

बेंगलुरु महानगर पालिका द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 1 से 11 अगस्त के बीच 0-9 उम्र के 88 बच्चे, 10-19 उम्र के 305 बच्चे कोरोना संक्रमित हुए हैं. इस बीच कर्नाटक सरकार भी घोषणा कर चुकी है कि वो 9-12 क्लास के बच्चों के लिए स्कूल दोबारा खोल सकती है. स्कूल इस महीने के आखिरी तक खोले जा सकते हैं.

 

क्या बोले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा है कि बच्चों में कोरोना के मामले कुछ दिनों में तीन गुना तक बढ़ सकते हैं और ये बड़ी चिंता का विषय है. उन्होंने कहा- “हम सिर्फ इतना कर सकते हैं कि इस वायरस से अपने बच्चों को बचाने के लिए उन्हें घरों के भीतर रखें. बड़ों की तुलना में बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता उतनी ज्यादा नहीं होगी. अभिभावकों के लिए ये बेहद जरूरी है कि वो अपने बच्चों को घरों के भीतर ही रखें.”

Tags:    

Similar News