प्रधानमंत्री आवास योजना की 365 करोड़ की दूसरी किश्त जारी, छत्तीसगढ़ के एक लाख से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

Update: 2020-07-17 15:47 GMT

NPG.NEWS
रायपुर, 17 जुलाई 2020। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2018-2019 के द्वितीय किश्त की राज्यांश राशि रु 792.44 करोड़ जारी कर दी गई है। योजना के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा चौथी किश्त की यह राशि राज्य के 1 लाख 15 हज़ार 655 हितग्राहियों को प्राप्त होगी, वर्तमान में 365.96 करोड़ की राशि F.T.O के माध्यम से हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरित की जा रही है। इससे राज्य में आवास निर्माण कार्य में प्रगति के साथ रोज़गार के अवसर सुलभ होंगे।

ज्ञात हो, जिला बालोद में कुल हितग्राहिय की संख्या 7695 एवं कुल राशि रू 24 करोड़,जिला बालोद बाज़ार में कुल हितग्राहिय की संख्या 5610 एवं कुल राशि रू 13 करोड़,जिला बलरामपुर में कुल हितग्राहिय की संख्या 4959 एवं कुल राशि रू 18 करोड़,जिला बस्तर में कुल हितग्राहिय की संख्या 2317 एवं कुल राशि रू 9 करोड़,जिला बेमेतरा में कुल हितग्राहिय की संख्या 5183 एवं कुल राशि रू 19 करोड़,जिला बिलासपुर में कुल हितग्राहिय की संख्या 12023 एवं कुल राशि रू 38करोड़,जिला धमतरी में कुल हितग्राहिय की संख्या 2832 एवं कुल राशि रू 10 करोड़,जिला दुर्ग में कुल हितग्राहिय की संख्या 4262 एवं कुल राशि रू 14 करोड़,जिला गरियाबंद में कुल हितग्राहिय की संख्या 4927 एवं कुल राशि रू 18करोड़,जिला जांजगीर चापा में कुल हितग्राहिय की संख्या 7325एवं कुल राशि रू 26 करोड़,जिला जशपुर में कुल हितग्राहिय की संख्या 7832एवं कुल राशि रू 29 करोड़,जिला कांकेर में कुल हितग्राहिय की संख्या 536एवं कुल राशि रू 6 करोड़,जिला कवर्धा में कुल हितग्राहिय की संख्या 16022 एवं कुल राशि रू 38 करोड़,जिला कोंडागांव में कुल हितग्राहिय की संख्या 1846 एवं कुल राशि रू 6 करोड़,जिला कोरबा में कुल हितग्राहिय की संख्या 7820 एवं कुल राशि रू 26 करोड़,जिला कोरिया में कुल हितग्राहिय की संख्या 1936 एवं कुल राशि रू 7 करोड़,जिला मुंगेली में कुल हितग्राहिय की संख्या 1235 एवं कुल राशि रू 4 करोड़,जिला रायगढ में कुल हितग्राहिय की संख्या 12081 एवं कुल राशि रू 39 करोड़,जिला सूरजपुर में कुल हितग्राहिय की संख्या 8714 एवं कुल राशि रू 24 करोड़,जिला सरगुजा में कुल हितग्राहिय की संख्या 53 एवं कुल राशि रू लगभग 16 लाख रूपय के FTO पहले से तैयार हो चुके हैं।

Tags:    

Similar News