3 जवान शहीद : आतंकवादी हमले में 3 जवान शहीद, 6 जवान गंभीर…. पहले किया IED ब्लास्ट, फिर कर दी अंधाधुंध फायरिंग….आपरेशन पर गये थे जवान

Update: 2020-07-30 07:23 GMT

इंफाल 30 जुलाई 2020। भारत-म्यांमार सीमा से एक बड़ी खबर आ रही है। उग्रवादी हमले में तीन जवान शहीद हो गये हैं, जबकि 6 जवान घायल हो ये हैं। घटना बुधवार रात करीब सवा एक बजे राजधानी इंफाल से करीब 95 किलोमीटर की दूरी पर चंदेल जिले में हुई। यह पहाड़ी इलाका है। भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी समूहों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान 4 असम राइफल्स के तीन जवान शहीद हो गए. जवानों पर घात लगाकर उग्रवादियों ने हमला बोला था। इस हमले में 6 जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें इंफाल पश्चिम जिले के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि घात लगाकर बैठे पिपुल्स लिब्रेशन आर्मी के आतंकवादियों ने मणिपुर के चंदेल जिला में म्यानमार बॉर्डर से सटे इलाके में असल राइफल्स की टुकड़ी पर हमला कर दिया। आतंकवादियों ने पहले एक IED विस्फोट किया और फिर सैनिकों पर गोलीबारी की। आपको बता दें कि मणिपुर की राजधानी इम्फाल से 100 किमी दूर यह घटना घटी है। इस हमले के बाद सेना के कैंप की सुरक्षा बढ़ा दी गई है साथ ही पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News