मसूरी 13 अप्रैल 2020 नए बैच के 180 आईएएस अधिकारी, जो कि पहली बार जिलों में तैनाती की तैयारी में जुटे हैं, उन्हें मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकेदमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में Epidemic Diseases Act 1897 (महामारी अधिनियम) और Disaster Management Act 2005 (आपदा प्रबंधन अधिनियम ) की डेप्थ ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके अलावा ये युवा अधिकारी कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने की अलग से ट्रेनिंग ले रहे हैं.
एक उच्च सरकारी अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन हटने के बाद भी कई सारे बैन लागू होंगे. ऐसे में महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम और अन्य सरकारी निर्देशों को कैसे लागू किया जाए ताकि शांति से कायम की जा सके यह बहुत ही अहम होगा. आमतौर पर हम इन अधिनियमों और पहलुओं का गहन अध्ययन नहीं कराते थे, लेकिन यह साल अलग है.
वैसे तो यह ट्रेनिंग युवा अधिकारियों को फील्ड पर जाकर दी जाती थी, लेकिन इस बार यह कैंपस में ही हो रही है. एक ट्रेनी ऑफिसर ने कहा कि लॉकडाउन के कारण दो हफ्ते पहले होने वाली परिक्षाएं नहीं हो सकी, इसलिए अब क्लासेस के जरिए असाइनमेंट मिल रहे हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, मसूरी अकेदमी के डायरेक्टर संजीव चोपड़ा ने कहा, “हमने कल से ऑनलाइन क्लास शुरू की हैं. 15 तारीख से हम उन्हें महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम सिखाएंगे.”
मसूरी अकेदमी में सिविल सर्वेंट्स की ट्रेनिंग खत्म होने के बाद उनकी ऑनलाइन क्लास शुरू हो गई हैं, जिसमें वे वायरस से लड़ने की ट्रेनिंग लेंगे. इस पर बात करते हुए सरकारी अधिकारियों ने कहा कि 2019 बैच के ये युवा अधिकारी ग्राउंड लेवल पर एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक इंचार्ज होंगे, जहां पर ये सभी अपने असल पद को संभालने के समय तक कार्य करेंगे.