10वीं ओपन स्कूल का रिजल्ट जारी…. .ओपन बुक एग्जाम के बावजूद 3956 बच्चे फेल…. 79.38 प्रतिशत बच्चे फर्स्ट डिवीजन से पास… 92.67% रहा हाईस्कूल का रिजल्ट

Update: 2021-08-06 01:43 GMT

रायपुर 6 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। इस बार कुल 92.67 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। प्रथम श्रेणी से पास होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 79.38, सेकंड डिवीजन से पास होने वाले 10.96 प्रतिशत और थर्ड डिवीजन से पास होने वाले 2.33 पतिशत रही है। चार परीक्षार्थी पास हुए हैं। कुछ 54280 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 54 हजार 46 परीक्षार्थियों का परिणाम जारी किया गया है।

लड़कियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 93.49 प्रतिशत रहा है। जबकि 92.11 लड़के पास हुए हैं। हैरानी की बात ये है कि ओपन बुक परीक्षा होने के बावजूद 3956 परीक्षार्थी फेल हुए हैं।राज्य ओपन स्कूल के सचिव व्हीके गोयल के ने बताया कि ओपन स्कूल के हाईस्कूल का परिणाम दो वेबसाइटों पर देखा जा सकेगा। जिन साइट पर परिणाम उपलब्ध रहेंगे, उनमें www.sos.cg.nic.in और www.result.cg.nic.in पर रिजल्ट देखा जा सकता है।

Tags:    

Similar News