सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत चारु से होगी जो कियारा से पहले ही अभीर का हाथ पकड़ उसे संभालेगी।
इसी भगदड़ के बीच कुछ गुंडे दादी सा के गले पर चाकू रख उसे मारने की कोशिश करेगी की तभी उनकी पिटाई कर अरमान बीच में आ जाएगा।
रोहित संजय-काजल तो शिवानी मनोज और मनीषा को बचा रहे होंगे की तभी मनीष और स्वर्णा रुही और दक्ष को अपने साथ ले जाएंगे।
पूरे हादसे के बीच सिलेंडर लीक हो जाएगा और एक बहुत बड़ा धमाका होगा जिसमें अरमान, शिवानी और रोहित बुरे तरीके से घायल हो जाएंगे।
स्टार प्लस के सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि जख्म गहरे होने की वजह से शिवानी की मौत हो जाएगी।
वहीं दूसरी तरफ अरमान-रोहित मौत और जिंदगी के बीच जंग लड़ रहे होंगे।
शिवानी की मौत की खबर सुन माधव टूट जाएगा तो अभिरा शॉक के कारण उल्टा डॉक्टर को सुनाएगी।
विद्या माधव से कहेगी कि काश आज मैंने शिवानी की जगह ली होती।
इस बीच रुही को अभी तक मालूम नहीं है की रोहित की हालत खराब है।
NEXT
रात को सोने से पहले फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन