मॉर्निंग में तो स्किन केयर कर लेते हैं. लेकिन रात को सोने से पहले स्किन केयर करना भूल जाते हैं.
दिनभर की गंदगी चेहरे पर जमी रहती है और स्किन प्रॉब्लम्स होने लगती हैं.
स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए नाइट स्किन केयर रूटीन भी जरूरी है.
सोने से पहले कुछ स्किन केयर रूटीन फॉलो कर ग्लोइंग और बेदाग चेहरा पा सकते हैं तो चलिए जानते हैं स्टेप्स.
सबसे पहले अपने चेहरे से मेकअप और गंदगी को हटाने के लिए एक अच्छे से क्लींजर से चेहरे को साफ़ करें.
इसके बाद अल्कोहल-फ्री टोनर का इस्तेमाल करें. टोनर आपकी स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करता है और पोर्स को टाइट करता है.
टोनर लगाने के बाद एक अच्छा सा सीरम हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं. सीरम त्वचा को हाइड्रेटेड-मुलायम, मुहांसों और काले धब्बों को कम करता है.
सीरम लगाने के बाद त्वचा को हाइड्रेटेड और मुलायम रखने के लिए मॉइस्चराइज़र लगाएं.
होंठों को भी मॉइस्चराइज़ करना न भूलें क्योंकि वे भी रूखे और फटे हो सकते हैं. इसके लिए अच्छा सा लिप बाम लगाएं.