​'गुम है किसी के प्यार में' शो में दिखाया जाएगा कि जूही के लौटने से पहले बारात आ जाती है। ऐसे में दिपाली और परिवार के बाकी सदस्य चेहरे पर मायूसी लिये सारी रस्में निभाते हैं।​
​जूही के घर से भागने के बाद पूरे परिवार में रोना-पिटना मच जाता है। दूसरी ओर सतीश को भी जूही का कुछ पता नहीं चलता है। ऐसे में पहले प्राजकता को दुल्हन बनाने का फैसला किया जाता है कि वो मंडप में जूही की जगह लेगी।​
​लेकिन प्राजकता जूही की जगह लेने से इंकार कर देती है। वो कहती है कि मैं ये सब नहीं संभाल पाऊंगी।
दूसरी ओर दिपाली भी अपनी बेटी का साथ देते हुए कहती है कि प्राजकता उम्र में छोटी है और उसके लिए ये सब करना बहुत मुश्किल हो जाएगा।​
प्राजकता के बाद अदिति के बारे में सोचा जाता है। लेकिन घरवाले उसे दुल्हन बनाने से इंकार कर देते हैं।
अंत में सूई तेजस्विनी पर आकर टिकती है। तेजस्विनी की आजी कहती हैं कि अब हमारे पास एक ही रास्ता है कि तेजू को मंडप में भेजा जाए।​
​तेजस्विनी अपनी आजी को समझाने की कोशिश करेगी कि ये नील और उसके परिवार के साथ धोखा होगा। वहीं मुक्ता भी तेजस्विनी का साथ देगी, लेकिन लक्ष्मी कहेगी कि तुम चाहती थी ना परिवार के लिए कुछ करना तो तुम्हारे पास यही मौका है।​
​तेजस्विनी की आजू बा भी कहेंगे कि परिवार के लिए तुम्हें ये कदम उठाना होगा। तेजस्विनी के लाख मनाने पर भी उसका परिवार एक नहीं सुनेगा। वहीं दूसरी ओर लक्ष्मी उसका हाथ पकड़कर उसे घसीट ले जाती है और दुल्हन बनाती है।​
​'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि नील तेजस्विनी को मंडप में देखकर खुश हो जाएगा। लेकिन बाद में उसे एहसास होगा कि जूही ने उसे और तेजस्विनी को एक करने के लिए अपनी कुर्बानी दे दी।​
NEXT
Anupama Spoiler: बुरी तरह फंसा प्रेम, बदले की आग...