आज टीवी शो में आप देखेंगे कि, अनुपमा और राही प्रेम की शर्ट पर लगे दाग को इस्तेमाल करने का फैसला करेंगी। लेकिन मोटी बा उससे शर्ट छीन लेंगी और कहेंगी कि पुलिस इसे प्रेम के लिए नहीं बल्कि प्रेम के खिलाफ इस्तेमाल करेगी। वो अनुपमा को फटकारेंगी कि आप पुलिस स्टेशन में काम करती हैं, पुलिस नहीं बन सकतीं।​
​अनुपमा और राही से वो शर्ट छीनने के बाद मोटी बा उसपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा देंगी। वो कहेंगी कि हम हमारे टिंकू को कुछ भी नहीं होने देंगे। दूसरी ओर मोटी बा को ऐसा करते हुए मोहित देख लेगा।​
​'अनुपमा' में दिखाया जाएगा कि राघव अनुपमा का साथ देगा। वो कहेगा कि जो नाम आपके बापूजी ने मुझे बताया, जिसका बेटा खोया है वो नाम उसी आदमी से मिलता जुलता है जो कुछ दिनों पहले जेल की सजा काटकर गया है, 'त्रिपाठी।'​
अनुपमा को त्रिपाठी नाम सुनते ही मोहित का फोन कॉल याद आ जाएगा, जिसमें शख्स उससे कहता नजर आएगा, "पैसे भिजवा दिये हैं।" अनुपमा को याद आएगा कि त्रिपाठी का फोन कॉल सुनते ही मोहित के पैरों तले जमीन खिसक गई थी। वो इस हिंट के लिए राघव का शुक्रिया अदा करेगी।​
प्रेम के लिए ख्याति निर्जला व्रत रखने का फैसला करेगी। इसपर मोहित उसे ताना देगा कि काश प्रेम भी आपका प्यार समझ पाता। वहीं ख्याति जवाब देगी कि बेटा मां की ममता समझे या नहीं, लेकिन मां का प्यार कभी कम नहीं होता।
इस पर मोहित उसे ताना मारेगा कि काश मेरी मां भी ऐसी होती, जो मुझे बचपन में ही छोड़कर चली गई। मोहित के जाते ही ख्याति को उसपर शक होगा।​
​अनुपमा मोहित को त्रिपाठी से मिलते हुए देख लेगी। अनुपमा को याद आएगा कि मोहित उसी शख्स से मिल रहा है जो अपने बेटे की मौत का इल्जाम लेकर प्रेम के पास आया था। ऐसे में अनुपमा उसकी फोटो क्लिक कर लेगी।​
​'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि मोहित से पुलिस गवाही लेगी। जिसपर मोहित कहेगा कि मैं प्रेम को ज्यादा नहीं जानता।​
लेकिन जितना देखा है उसे जब गुस्सा आता है तो वो कुछ भी कर जाता है। उस दिन भी उसके सिर पर खून सवार था, अगर मैंने रोका न होता तो वो उसे वहीं मार देता। एक और बात, उस दिन जब प्रेम घर आया तो उसकी शर्ट पर खून लगा हुआ था।​
NEXT
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: रूही-विद्या करेंगे खूब तमाशा...